Horoscope Today आज का राशिफल 27 जनवरी 2022: कन्या वालों को मिलेगी शांति, तुला वालों का हो सकता है प्रमोशन

27 जनवरी, गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 27 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 27 जनवरी, गुरुवार को अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जो आपके मन को संतोष देगी।आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पास व  दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको रुखा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। 
उपाय- जरूरतमंदों को कंबल का दान करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने किसी परिजन के घर सायंकाल के समय प्रस्थान कर सकते हैं, जिनके लिए आप को उपहार खरीदने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज नवीन तकनीकी माध्यमों से सफलता अवश्य प्राप्त करनी होगी। आज का दिन आप अपने व्यवसाय के लिए आय के नए स्रोत विकसित करेंगे और कुछ नई योजनाएं भी लागू करेंगे। 
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को उत्तम भविष्य के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है। आज आप परिवार के लोगो के साथ घूमने जा सकते हैं। खोया हुआ धन मिल सकता है, लेकिन आज आपको किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज का दिन आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कठिन से कठिन समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे। 
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
यदि दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। 
उपाय- पितृ देवताओं की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कामकाज के लिहाज से आज दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप को पहचानने की आवश्यकता होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय- पिता को उपहार लाकर दें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ समय गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी आज कोई सूचना आपको मिल सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी। धन के वापस आने की संभावना कम है। 
उपाय- शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण आपको पदोन्नति जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। आपके जीवन साथी जो पिछले कुछ समय से व्यस्त चल रहे थे, आज उनके कार्य समाप्त होंगे। आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। 
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्टे अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज एक समय में आप एक काम करेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन यदि आपने एक ही समय में कई काम को हाथ में पकड़ा, तो आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, और आप जल्दबाजी के कारण किसी कार्य को खराब कर सकते हैं। 
उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को समस्या है तो आप अपने जीवन साथी के साथ खड़े नजर आएंगे। आज व्यवसाय में भी धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम दिलवाने वाला रहेगा। यदि आज आप शेयर बाजार अथवा लॉटरी पर धन का निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। किसी से सलाह लेने की सोच सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री दान करें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
यदि आज आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि आज उनको कोई अहम कार्य सौंपा जाएगा और जिसे वह पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप असफल रहेंगे।
उपाय- पीले फल किसी मंदिर में चढ़ाएं। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उत्तम है। लेकिन आज आपको लोगों को पहचान करके उनसे जुड़ना होगा, नहीं तो वह आपके मान सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आप अपने किसी पुराने घर मकान अथवा दुकान आदि को बेचने का भी प्लान बना सकते हैं। व्यापार की कोई नई योजना आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है।
उपाय- किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करना होगा अन्यथा  बाद में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। 
उपाय- हनुमानजी को सरसों के तेल का दीपक लगाएं।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!