18 जनवरी को मकर राशि में अस्त हुआ बुध ग्रह, इन 4 राशि के लोगों पर हो सकता है अशुभ प्रभाव

Published : Jan 19, 2022, 10:48 AM IST
18 जनवरी को मकर राशि में अस्त हुआ बुध ग्रह, इन 4 राशि के लोगों पर हो सकता है अशुभ प्रभाव

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध जब गुरु, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा के साथ रहते हैं तो शुभ फल देते है जबकि गुरु, राहु-केतु, मंगल और शनि के साथ होने पर उनके प्रकृति के अनुसार अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, निवेश संवाद, कला, गणित और ज्ञान के कारक ग्रह माना गया है।  

उज्जैन. बुध ग्रह सूर्य, शुक्र और चंद्रमा के मित्र और चंद्रमा और मंगल के शुत्र का भाव रखते हैं। वाणी के ग्रह बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं जबकि कन्या राशि इनकी उच्च राशि और मीन नीच की राशि होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह 18 जनवरी को मकर राशि में अस्त हो चुका है। बुध की यह स्थिति 29 जनवरी तक रहेगी। बुध का अस्त होना कई राशि के लोगों के लिए अशुभ साबित होगा, तो कई राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। जिससे उन लोगों का जीवन कई तरह से प्रभावित होगा और जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी है…

मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए बुध उनके तीसरे व छठे भाव के स्वामी हैं। बुध मेष राशि के दशम भाव में अस्त होंगे। ऐसे में बुध की ये स्थिति मेष राशि के जातकों को अपने करियर में सावधानी बरतने के संकेत दे रही है। इस दौरान आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि जीवन में कई बाधाएं आने वाली हैं। 

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए बुध उनके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी है और अब उनका अस्त वृषभ राशि के नवम भाव में होगा। इस दौरान जो छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें एक बार पुनः विचार करने और सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें। 

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए बुध उनके द्वादश व नवम भाव के स्वामी हैं और अब वे तुला राशि के चतुर्थ भाव में अस्त हो रहे हैं। इस दौरान तुला राशि के जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी।क्योंकि उन्हें इस दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध उनके पंचम व अष्टम भाव के स्वामी हैं और अब कुंभ राशि के बारहवें भाव में बुध ग्रह अस्त होंगे। कुंभ राशि के जातक जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें समस्या आने की आशंका रहेगी। कुंभ राशि के जातक अपने लक्ष्य से थोड़ा भ्रमित हो सकते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?
Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार