
उज्जैन. माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि का क्षय होगा। इसके बावजूद महीने के दिन कम नहीं होंगे और माघ महीना 30 दिनों का रहेगा। इस महीने पांच मंगलवार और पांच बुधवार रहेंगे। ज्योतिष के मुताबिक इस कारण असर देश की आर्थिक और राजनीतिक स्थितियां प्रभावित होगी। आगे जानिए क्यों खास है माघ मास…
श्रीकृष्ण हैं इस मास के देवता
माघ, हिन्दी कैलेंडर का 11वां महीना होता है। इस महीने के देवता श्रीकृष्ण माने जाते हैं। इन दिनों में स्नान और दान करने का बहुत महत्व है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक माघ में सूर्य उत्तरायण रहता है। इस दौरान देवताओं की मध्य रात्रि होती है और देवता प्रात: काल की ओर बढ़ते हैं।
पुण्य और मोक्ष का महीना
खरमास खत्म होने के बाद इस महीने पर्व एवं तीज-त्योहारों की शुरुआत होने और वसंत ऋतु के आने से इसे पवित्र माना जाता है। माघ महीने के दौरान देश में कई जगहों पर महत्वपूर्ण तीज और त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने में पड़ने वाले तीज-त्योहारों से पुण्य और मोक्ष मिलता है।
विष्णु पूजा का महीना
माघ महीने में भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा खासतौर पर करनी चाहिए। इस महीने में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। पीले चमकीले वस्त्र अर्पित करें और तुलसी के साथ माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इस महीने में भगवान विष्णु के मंदिर में तिल दान करें या किसी जरुरतमंद को खाना खिलाएं और गर्म कपड़ों का दान करें।
इस महीने में होता है कल्पवास
पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक श्रृद्धालु गंगा-यमुना संगम के किनारे एकांत में नियम-संयम से रहकर व्रत-पूजा और स्नान-दान करते हैं व अन्य कठिन नियमों का पालन भी करते हैं। इसे ही कल्पवास कहा जाता है। इस दौरान भक्त रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। हर रोज आस्था की डुबकी लगाते हैं। एक दिन में तीन बार स्नान करते हैं और 24 घंटे में एक ही बार भोजन करते हैं। इसमें एक महीने तक लोग भक्ति करते हैं और साधारण जीवन जीते हैं।
ये भी पढ़ें...
Sakat Chaturthi 2022: सिद्धि योग में 21 जनवरी को करें सकट चतुर्थी व्रत, ये है विधि व शुभ मुहूर्त
16 फरवरी तक रहेगा माघ मास, इस महीने में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष
हिंदू पंचांग का 11वां महीना माघ 18 जनवरी से, ये उपाय करने से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।