Horoscope Today आज का राशिफल 19 जनवरी 2022: मिथुन वालों को मिलेगा शुभ समाचार, सिंह वालों को मिलेगा रोजगार

19 जनवरी, बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। बुधवार को सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। बुधवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 19 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 19 जनवरी, बुधवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन स्थितियों से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। जिनका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, नहीं तो आपका यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक खर्चा भरा रहेगा। आय कम होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- केसरिया झंडा घर की छत पर लगाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में लगना होगा और अपने लक्ष्य को पाना होगा। परिवार में आज किसी परिजन के आने से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और पारिवारिक एकता में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय- शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी आज मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। यदि रिश्तों में लंबे समय से कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। 
उपाय- सूर्यदेव की पूजा करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
जीवनसाथी से भी यदि आज आप किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करें, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो कोई वाद विवाद पनप सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं।
उपाय- शिवजी को सफेद फूल चढ़ाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
संतान को यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को कराएंगे, तो वह उनके लिए उत्तम रहेगा। परिवार में आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जो लोग लंबे समय से रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- जरुरतमंदों को अनाज का दान करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
व्यापार में भी आज आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। यदि आज आप किसी को धन उधार दे, तो अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। 
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
परिवार में आज परिवार के किसी सदस्य को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण परिवार में आज उत्साह जैसा माहौल रहेगा। सायंकाल का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। 
उपाय- कांटेदार पौधे पर पानी डालें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको अपने ऊपर संयम करके रखना बेहतर रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वह गुरुजनों की मदद से दूर हो जाएगा। आज का दिन आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में व्यतीत करेंगे।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रहेंगे और संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई ऐसा शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी मान सम्मान में वृद्धि कराएगा। आज का दिन आपको अपने आलस्य के कारण अपने कुछ कामों को आगे के लिए बढ़ाएंगे, जिनके लिए बाद में आपको परेशान होना पड़ेगा। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे, जो लोग किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय- शनिदेव की आरती 21 दीपकों से करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज यदि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच समझ कर लें व परिवार के सदस्यों की सहमति से लें, नही तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा, जो लोग सट्टेबाजी में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की पूजा करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपका कोई परिजन आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना चाहिए। आज नौकरी अथवा परिवार में कहीं पर भी कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उससे बचने की पूरी कोशिश करनी चाहिए अन्यथा आपको व्यर्थ का मानसिक तनाव हो सकता है। आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा।
उपाय- बच्चों को मिठाई खिलाएं। 

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!