42 दिन तक रहेगा शनि-मंगल का अशुभ योग, इन 4 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

16 जनवरी, रविवार की शाम से मंगल धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। मंगल इस राशि में 26 फरवरी तक रहेगा। मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही इसका शनि के साथ द्विद्वादश संबंध बनेगा। द्विद्वादश संबंध अनेक परेशानियों का कारण बनेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 16, 2022 11:21 AM IST

उज्जैन. शनि-मंगल का द्विद्वादश संबंध 16 जनवरी से 26 फरवरी तक अर्थात् 42 दिन रहेगा। इस अवधि में सभी राशि के लोगों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अशुभ फल से बचने के लिए शनिदेव, हनुमान और शिवजी की आराधना करें। नित्य पंचमुखी हनुमान के दर्शन करें। शनिदेव के निमित्त तेल में अपनी छाया देखकर दान करें। शिवजी को नित्य प्रतिदिन जल अर्पित करें। आगे जानिए इस योग से जुड़ी खास बातें…

धनुराशिगते भौमे मूलदृव्यतृणानि च ।
काष्ठं च घृतकार्पासं मर्हघ च चतुष्पदाम् ।।
अर्थात्- धनु राशि का मंगल मूल द्रव्य, घास, तृणादि से निर्मित वस्तुएं, रस्सी, लकड़ी, सूत, घी, रूई, कपास, धातु, मशीनरी, कलपुर्जे एवं पशुओं के मूल्य में वृद्धि करने वाला होता है।

ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर
- वर्तमान में शनि मकर राशि में चल रहा है। मंगल के धनु राशि में प्रवेश करने से इसका शनि के साथ द्विद्वादश संबंध बनेगा। अर्थात् मंगल से शनि द्वितीय और शनि से मंगल द्वादश स्थान में गोचर करेगा। 
- दोनों ही क्रूर ग्रह है इसलिए एक-दूसरे से द्विद्वादश संबंध बनने से प्रकृति, पर्यावरण, मनुष्यों पर प्रतिकूल प्रभाव होगा। पृथ्वी पर शीत का प्रकोप बढ़ेगा। 
- बर्फबारी, बारिश, कोहरे का भीषण असर रहेगा। महामारी चरम पर होगी। मंगल के प्रभाव से युद्ध, करीबी देशों से विवाद, युद्ध जैसे हालात बनेंगे। 
- शनि-मंगल के द्विद्वादश संबंध का असर मंगल की राशि मेष-वृश्चिक और शनि की राशि मकर-कुंभ पर अधिक पड़ने वाला है। इस राशि के लोगों को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसा होगा राशियों पर असर
मेष राशि: कष्ट बढ़ेंगे। आर्थिक संकट आएगा। विवाद, कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। 
वृषभ राशि: नए अवसर पैदा होंगे। आर्थिक समस्या का समाधान मिलेगा। शारीरिक रोग आ सकते हैं। 
मिथुन राशि: कष्टों में कमी आएगी। भूमि, संपत्ति के सुखद कार्य होंगे। शारीरिक रोगों में कमी आएगी। 
कर्क राशि: मानसिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संकटों में कमी आएगी। पारिवारिक विवाद हो सकता है। 
सिंह राशि: रोग और शत्रु परेशान करेंगे। आर्थिक स्थिति डगमगाएगी। संतान की ओर से निराशा हाथ लगेगी। 
कन्या राशि: सुखों में कमी आएगी। संतान को कष्ट हो सकता है। धन का संचय करने की आदत डालें। 
तुला राशि: भाई-बहनों से कष्ट, सुखों में कमी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। 
वृश्चिक राशि : धन और वाणी का दुरुपयोग होगा। भाई-बहनों से कष्ट मिल सकता है। 
धनु राशि : शारीरिक-मानसिक कष्ट, पैसों की तंगी, आजीविका के साधनों में बदलाव होगा। 
मकर राशि: शारीरिक कष्ट, कोर्ट-कचहरी के मामले आ सकते हैं। समय संकटपूर्ण रहेगा। 
कुंभ राशि: आर्थिक कष्ट, शत्रु परेशान करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यों में बदलाव होगा। 
मीन राशि: कार्यक्षेत्र में परेशानी, आजीविका के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। मेल मुलाकात होगी।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!