24 मार्च को बुध करेगा राशि परिवर्तन, मीन राशि बनेगा बुधादित्य योग, किस राशि पर कैसा होगा इसका असर?

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सौर मंडल का युवराज कहा जाता है। ये ग्रह महीने में कई बार राशि बदलता है और वक्री तथा मार्गी भी होता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 20, 2022 8:01 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। इस बार ये ग्रह 24 मार्च को राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। एक ही राशि में सूर्य और बुध के होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग मीन राशि में बनेगा। किसी के लिए ये योग शुभ फल देने वाला रहेगा किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन…

ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों में से कौन-से ग्रह हमेशा टेढ़ी चाल चलते हैं और कौन-से ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है?

मेष राशि
बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। दूर-दराज की लाभदायक यात्रा करने का मौका मिलेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए समय ठीक है। इस दौरान किसी भी विवाद से दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा। किसी को भी पैसा देते समय सावधानी रखें। 

वृषभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी बड़े काम के एग्रीमेंट भी इस दौरान हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग भी बन रहे हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि
बुध के राशि परिवर्तन से शासन-सत्ता का साथ मिलेगा और सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है। मकान अथवा वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। सरकारी टेंडर से जुड़े काम भी आपके पक्ष में हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मनुष्यों के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं भगवान चित्रगुप्त, 20 मार्च को इस विधि से करें इनकी पूजा
 

कर्क राशि
बुध ग्रह आपको धर्म और अध्यात्म की ओर लेकर जा सकता है। जो लोग आपके विरुद्ध थे वही आपका साथ देंगे। अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि
आठवां बुध आपके सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। त्वचा से संबंधित बीमारियां इस दौरान आपको हो सकती है। ऑफिस में आपके साथी ही आपकी काट कर सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले बाहर की सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। बड़े अधिकारियों से मीठा बोलें। विद्यार्थियों के लिए ये समय मेहनत करने वाला रहेगा।

कन्या राशि
इस राशि से बुध ग्रह सातवें स्थान पर रहेगा। इसके प्रभाव से आपको फायदा होने के योग बन रहे हैं। इस अवधि के मध्य किसी भी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित बातों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। 

तुला राशि
इस समय आपको अपनी योजनाएं छिपाकर रखनी होगी। सेहत की नजरिए ये समय थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपके खिलाफ षड़यंत्र भी रचा जा सकता है। मामा पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अटके हुए पैसे भी इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 1 हजार साल पुराना है कर्नाटक का श्रीचेन्नाकेशव मंदिर, हजारों कारीगरों ने 103 साल में बनाया इसे
 

वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बुध का प्रभाव आपकी राशि के लिए बेहतर सफलता दिलाने वाला रहेगा। इसके प्रभाव से आपके आय के साधन तो बढ़ेंगे ही, साथ ही कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। 

धनु राशि
बुध के राशि परिवर्तन से आपके जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। दोस्तों और सगे- संबंधियों से जुड़े कोई शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की योजना इस समय पूरी हो सकती है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। किसी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

मकर राशि
परिवार में पहले से चला आ रही विवाद खत्म हो सकता है। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस और नौकरी में फायदे के योग बन रहे हैं। आपके निर्णय सही साबित होंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। जो भी करें, सोच-समझकर करें।

कुंभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। अटका हुआ पैसा भी इस समय आपको मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि
बुध का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। अटके हुए कामों में गति आएगी। जो लोग रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। मकान अथवा वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

ये भी पढ़ें...

काशी में जलती चिताओं के बीच मुर्दों की राख से खेली गई होली, इस परंपरा में छिपा है गहरा ‘रहस्य’?


23 फरवरी को अस्त हुआ था गुरु ग्रह, अब होने वाला है उदय, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

सूर्य पर पड़ रही है शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ होता है ऐसा योग, 14 अप्रैल तक इन 4 राशि वालों को रहना होगा बचकर

डायबिटिज या नींद न आने से हैं परेशान तो ये ग्रह हो सकता है कारण, इन उपायों से दूर हो सकती है आपकी परेशानी

 

Share this article
click me!