MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 23 फरवरी को अस्त हुआ था गुरु ग्रह, अब होने वाला है उदय, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

23 फरवरी को अस्त हुआ था गुरु ग्रह, अब होने वाला है उदय, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है, उदय या अस्त होता है तो मानव जीवन पर सीधा असर डालता है। ग्रहों के अस्त होने से उसके शुभ प्रभाव में कमी आती है जबकि उदय होने पर उसका शुभ प्रभाव बढ़ जाता है। कोई भी ग्रह तब अस्त होता है जब वो सूर्य के बहुत  निकट आ जाता है। वहीं जब वह भ्रमण करता हुआ दूर चला जाता है। मतलब सूर्य से दूर चला जाता है, तो वह उदित हो जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 23 मार्च को देवगुरु बृहस्पति उदय हो रहे हैं। ये ग्रह 23 फरवरी से अस्त था। हालांकि उसके उदय होने के समय को लेकर मतभेद है। गुरु के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसीं हैं जिनके लिए गुरु का उदय होना भाग्यशाली रहेगा। इन राशि वालों को बिजनेस और करियर में विशेष फायदा होता दिख रहा है। आगे जानिए कौन सी हैं ये राशियां..  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 18 2022, 09:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

- देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के एकादश भाव में दिखाई देंगे। इस स्थान को धन का स्थान कहा जाता है। इसका मतलब है कि मेष राशि के लोगों को बृहस्पति के उदय होने से काफी धन लाभ होने की संभावना है। 
- इस दौरान उनकी आमदनी में कुछ हद तक बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आप स्थान भी बदल सकते हैं। अगर आप इस दौरान कहीं निवेश करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
 

24

- वृषभ राशि के दशम भाव में बृहस्पति का उदय होगा। इस स्थान को उद्योग और काम का स्थान माना जाता है। इस दौरान वृष राशि के लोग हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, चाहे वह व्यवसाय से जुड़ा हो या नौकरी से। 
- गुरु ग्रह का उदय इन्हें अच्छा मुनाफा दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या तनख्वाह में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी के बेहतर ऑफर भी सामने आ सकते हैं।
 

34

- सिंह राशि के लोगों के लिए भी बृहस्पति का उदय लाभकारी रहेगा। इस राशि के लोगों के सप्तम भाव में बृहस्पति का उदय होगा। इस आधार पर गुरु ग्रह का उदय आपके वैवाहिक जीवन के लिए बेहतर होगा। 
- इस राशि के लोग जो भी काम करेंगे, उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही यह समय आपके लिए हर लिहाज से अच्छा साबित होगा। इस दौरान किया गया कोई भी कार्य सफल होगा। 
- यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के भी योग्य है। 
 

44

- इस राशि के लोगों के लिए गुरु ग्रह उनके दूसरे भाव यानि ये और वाणी के स्थान में उदित हो रहे हैं। इसलिए इस दौरान मकर राशि के लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। 
- यदि आप व्यापार में रुचि रखते हैं तो आपको कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है और इस डील का लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है। 
- यदि कहीं  कहीं आपका धन अटका हुआ है तो वो गुरु ग्रह के उदय के दौरान आपको वापस मिल सकता है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved