14 जनवरी से 4 फरवरी तक बुध ग्रह चलेगा टेढ़ी चाल, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं और अस्त व उदय भी होते रहते हैं। इसके साथ ही ये ग्रह वक्री यानी टेढ़ी चाल भी चलने लगते हैं। इनका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देता है। किसी के लिए ये शुभ फल देते हैं तो किसी को अशुभ।

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2022 5:31 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, 14 जनवरी, शुक्रवार की रात मकर राशि में बुध ग्रह वक्री होगा। बुध की यह स्थिति 4 फरवरी तक रहेगी। यानी बुध की वक्री अवस्था की अवधि 21 दिन की रहेगी। बुध की इस स्थिति के कारण 4 राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आगे जानिए कौन-सी वो 4 राशियां और क्या असर होगा उन पर…

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के दसवें भाव यानी करियर, नाम और यश के भाव में बुध ग्रह वक्री होगा। ऐसे में मेष राशि के लोगों को अपने करियर को लेकर पुरानी नीति पर ही काम जारी रखना चाहिए। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दफ्तर में आपको जो भी कार्य दिया जाए उसे समय से पूरा करने के प्रयास करें अन्यथा ये आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। 

वृषभ राशि 
इस राशि के लोगों के नौवें भाव में बुध ग्रह वक्री होगा। इस दौरान कोई भी नया कार्य हाथ में न लें। क्योंकि बुध की वक्री दशा के दौरान आपका भाग्य भी आपका साथ नहीं देगा। ऐसे में आपको कोई भी काम सोच समझकर करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी बरतें और आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। 

कन्या राशि
इस राशि के लोगों के पंचम भाव में बुध के वक्री होने के कारण अपने प्रियजन के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने बीच किसी तीसरे कि दखलंदाज़ी न होने दें और थोड़ी रिश्तों को लेकर सावधानी भी बरतें। पारिवारिक वाद-विवाद से भी बचने की जरूरत है। कन्या राशि के जातकों को जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लोगों के तीसरे भाव में बुध वक्री होगा जिस कारण यात्रा के दौरान परेशानी आ सकती है। इसलिए आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत है। इसी के साथ इस अवधि में ऑफिस के कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी होगी।  

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!