
उज्जैन. ज्योतिषीय गणना के अनुसार फरवरी के महीने में कई ग्रह न्याय और कर्मफल दाता शनिदेव की राशि मकर में वर्षों बाद एक साथ पांच ग्रहों का अनोखा पंचग्रही योग का संयोग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं फरवरी में अब तक कितने ग्रहों में परिवर्तन हो चुका है और किन ग्रहों में परिवर्तन होने वाला है। साथ ही इन ग्रहों के परिवर्तन से कौन- सा योग बनेगा और किन राशि के लोगों पर इसका सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा…
ये ग्रह बनाएंगे पंचग्रही योग
शनि ग्रह: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और इनका प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है। शनिदेव 18 जनवरी से मकर राशि में अस्त चल रहे हैं और ये 22 फरवरी की रात को दोबारा से उदय होकर मकर राशि में सामान्य अवस्था में गतिमान रहेंगे।
सूर्य ग्रह: सूर्यदेव हर एक महीने के अंतराल पर राशि बदलते हैं। सूर्यदेव अभी मकर राशि में हैं जहां ये 13 फरवरी तक मकर राशि में होंगे और फिर उसके बाद कुंभ राशि की यात्रा करेंगे।
बुध ग्रह: सभी ग्रहों में युवराज और वाणी के देवता बुध ग्रह 04 फरवरी मकर राशि में मार्गी हो चुके हैं।
मंगल ग्रह: 26 फरवरी को महान पराक्रमी ग्रह मंगल देव धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे।
शुक्र ग्रह: 27 फरवरी को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर सुख, वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र देव भी मकर राशि में अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
3 राशि वालों पर शुभ प्रभाव
साल 2022 के दूसरे महीने में कई ग्रहों के एक राशि में आने से ग्रहों का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन तीन राशि के लोगों पर इसका विशेष शुभ असर देखने को मिलेगा। मेष, वृषभ और मीन राशि के लोगों पर पांच ग्रहों का मकर राशि में एक साथ होना विशेष लाभदायक रहेगा। इन तीन राशि के लोगों को धन से जुड़ी हर समस्या से निजात मिलेगी और धन अर्जित करने के तमाम मौके मिलेंगे। करियर में उन्नति के मौके प्राप्त होंगे।
इन राशि के लोगों को रहना होगा सावधान
मिथुन, धनु और कुंभ राशि के लोगों के लिए पांच ग्रहों का मकर राशि में युति होना अच्छा परिणाम नहीं देना वाला रहेगा। ग्रहों के असर के कारण धन हानि और सेहत में गिरावट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में असफलता और निराशा का भाव रहेगा। मित्रों और परिवार के सदस्यों के संग मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में तीन राशि के लोगों का विशेष सावधानी बरतनी होगी।
ये भी पढ़ें...
Rath Saptami 2022: 8 फरवरी को रथ सप्तमी पर करें सूर्यदेव की पूजा, इससे मिलते हैं इतने सारे फायदे
Bhishma Ashtami 8 फरवरी को, इसी दिन हुई थी भीष्म पितामाह की मृत्यु, इस दिन व्रत करने से दूर होता है पितृ दोष
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।