फरवरी में बनेंगे ग्रहों के दुर्लभ योग, बढ़ सकता है पड़ोसी देशों से तनाव, चुनाव में इस पार्टी को हो सकता है फायदा

Published : Feb 03, 2022, 09:37 AM IST
फरवरी में बनेंगे ग्रहों के दुर्लभ योग, बढ़ सकता है पड़ोसी देशों से तनाव, चुनाव में इस पार्टी को हो सकता है फायदा

सार

ज्योतिष के नजरिए से फरवरी बहुत खास रहने वाला है। इस माह में मकर राशि में ग्रहों का दुर्लभ योग बनने वाला है। एक ही राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। ज्योतिष की ऐसी घटना बहुत ही कम होती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस माह में बन रहे दुर्लभ ग्रह योगों का असर आने वाले समय में दिखाई देगा। फरवरी के अंत में पंचग्रही योग बन रहा है। पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे भी इन ग्रह योगों की वजह से प्रभावित हो सकते हैं। अगले महीने 10 मार्च को तीन ग्रह शुक्र, मंगल और शनि मकर में रहेंगे। इनके अलावा तीन ग्रह सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। इसीदिन चुनावों का परिणाम आएगा।

कब बनेगा कौन सा योग?
फरवरी में तीन बड़े योग बनेंगे। माह की शुरुआत में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और शनि की चार ग्रहों की युति थी। अब चंद्र कुंभ राशि में आ गया है और सूर्य, बुध और शनि की त्रिग्रही युति बनी हुई है। 13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। 26 तारीख को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेगा। तब मंगल, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। 28 फरवरी को शुक्र और चंद्र भी मकर में आ जाएंगे और पंचग्रही योग बनेगा।

देश-देश दुनिया पर कैसा होगा असर
इन ग्रह योगों का प्रभाव देश ही नहीं पूरी दुनिया पर भी दिखाई देगा। ये योग मकर राशि में होंगे। सूर्य और शनि एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। शनि चंद्र से शत्रु भाव रखता है। मंगल-शनि भी एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। शनि की मकर राशि में ये योग बनेंगे। इससे प्राकृतिक आपदाएं और कई देशों में युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। कच्चे तेल के भाव में वृद्धि हो सकती है। भारत-चीन के बीच भी तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में तेजी रहेगी। मंहगाई में वृद्धि होगी। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा।

चुनाव और राजनीति पर ग्रह योगों का असर
फरवरी में पांच राज्यों के चुनाव हो रहे हैं। मकर राशि के इन ग्रह योगों का असर इन चुनावों पर भी हो सकती है। शनि, सूर्य, मंगल, चंद्र और कई परस्पर मित्र और शत्रु ग्रह युति बनाएंगे। इस कारण चुनाव वाले राज्यों में कहीं-कहीं हिंसा हो सकती है। इन ग्रहों की युति से भाजपा को लाभ हो सकता है। अन्य पार्टियों में आपसी विवाद की वजह से नुकसान हो सकता है। जनता में सरकारों के प्रति रोष रह सकता है।

मौसम पर इन ग्रह योगों का असर
अब सर्दी का असर कम होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। फरवरी-मार्च में मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतर क्षेत्रों में मावठा गिरने की भी संभावनाएं बहुत कम हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जाएगी। दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। समुद्री किनारों में गर्मी ज्यादा रहेगी।
 

ये भी पढ़ें...

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि में सिद्धियां पाने के लिए करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, ध्यान रखें ये बातें

Gupt Navratri 2022: गुप्त सिद्धियां पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में की जाती है इन 10 महाविद्याओं की पूजा

Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी 5 फरवरी को, इस दिन करें देवी सरस्वती पूजा, ये हैं विधि, शुभ मुहूर्त और आरती

Vasant Panchami पर विशेष रूप से क्यों किया जाता है देवी सरस्वती का पूजन, जानिए महत्व व शुभ मुहूर्त

तिथि घटने के बाद भी 9 दिनों की रहेगी गुप्त नवरात्रि, बन रहा है सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला संयोग

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज