
उज्जैन. 30 दिन अस्त रहने के बाद ये ग्रह 23 मार्च को सुबह 6.41 पर पूर्व दिशा में उदय हो जाएगा। गुरु अस्त रहने की अवधि में विवाह, मुंडन, नूतन गृह प्रवेश जैसे समस्त मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लग जाएगा। गुरु के अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए शुरू अस्त होने का किस राशि पर और अन्य क्षेत्रों में क्या प्रभाव रहेगा…
गुरु अस्त का प्रभाव
कुम्भेगुरोरस्तमयात्प्रजाया: पीड़ापरंगर्भवतौ च जाया।
अर्थ- कुंभ राशिगत गुरु के अस्त होने से प्रजाजनों एवं गर्भवती स्त्रियों को पीड़ा होगी। व्यापारिक वस्तुओं में प्राय: मंदी का वातावरण बनेगा। शुभ कर्मो, शुभ कार्यो में, सत्कर्मो में कमी आती है। मनुष्यों में परस्पर वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे।
राशियों पर प्रभाव
मेष राशि: इस राशि के कार्यों की गति मंद पड़ेगी, उत्साह में कमी आएगी।
वृषभ राशि: इस राशि के सत्कर्मों में कमी आएगी, शुभ कार्य पूरे करने में बाधा आएगी।
मिथुन राशि: संकट में कमी आ सकती है और आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग भी बनेंगे।
कर्क राशि: इस राशि के लोगों को मानसिक मजबूती मिलेगी, पैसों की आवक भी बढ़ेगी।
सिंह राशि: यात्रा, पर्यटन, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पैसा आने के योग भी बनेंगे।
कन्या राशि: गुरु के अस्त होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक अशांति अनुभव होगी।
तुला राशि : पुराने लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ यानी पैसों का फायदा होगा, तनाव बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि: गुरु की इस स्थिति में आर अवसरवादी बन सकते हैं। जिसके कारण अशांति होगी, परिवार में विवाद होगा।
धनु राशि: आपके सत्कर्मों यानी अच्छे कामों में कमी आएगी, आर्थिक समस्या दूर होगी।
मकर राशि: इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य खराब होगा, मानसिक रूप से अशांत रहेंगे।
कुंभ राशि: परिवार में विवाद बढ़ सकता है। आर्थिक संकट आने के योग भी बन रहे हैं।
मीन राशि: धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। धन लाभ भी होगा।
ये भी पढ़ें...
23 मार्च तक अस्त रहेगा गुरु, इन 4 राशि वालों को रहना होगा संभलकर, अशुभ फल से बचने के लिए ये उपाय करें
20 फरवरी से 13 अप्रैल तक नहीं होंगी शादियां, गुरु ग्रह की वजह से बढ़ सकता है कुछ लोगों का तनाव
फरवरी के अंतिम दिनों में गुरु होगा अस्त और शनि उदय, ये 2 ग्रह बदलेंगे राशि, ऐसा होगा आपकी राशि पर असर
14 से 20 फरवरी के बीच मांगलिक कार्यों के लिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त? जानिए इस सप्ताह के व्रत-त्योहार
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।