Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Published : Jan 11, 2022, 12:12 PM IST
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

सार

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार 14 जनवरी को रात लगभग 9 बजे सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन में मतभेद के चलते मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) पर्व 2 दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व है।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर शनि के स्वामित्व की राशि है और वर्तमान में शनि स्वयं इस ग्रह में स्थित है। 14 जनवरी को जब सूर्य मकर में प्रवेश करेंगे तो सूर्य और शनि की युति बनेगी। मकर संक्रांति पर सूर्य और शनि का एक ही राशि में होना दुर्लभ संयोग है। इससे पहले ये संयोग 1993 में हुआ था। तब भी मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) के समय सूर्य और शनि मकर राशि में स्थित थे। सूर्य और शनि की युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि किन राशि वालों को इसका शुभ फल प्राप्त होगा।
 

सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों को सूर्य और शनि की युति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। करियर की नई संभावनाएं आपके सामने आएंगी। यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसे स्वीकारते हैं या नहीं। इसके साथ ही आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। चूंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही हैं, इसलिए ये जो भी कार्य करेंगे उसकी सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में भी वृद्धि की संभावना है। 

धनु राशि 
इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु ग्रह हैं और चूंकि सूर्य और गुरु मित्र ग्रह हैं तो इस सूर्य-शनि की युति का शुभ फल धनु राशि को भी प्राप्त होगा। धनु राशि के लोगों को इसका भौतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अचानक से कुछ धन आपके पास आने की संभावना है। इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से तरक्की प्राप्त होगी। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत शुभ है। 

मीन राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह भी गुरु हैं और इसलिए मित्र ग्रह होने कारण यहां भी यह युति आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। यदि मीन राशि के लोग की रुचि राजनीति में है तो ऐसे आपको राजनीति में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है।  आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Lohri 2022: लोहड़ी पर जरूर याद किया जाता है इस पंजाबी योद्धा को, इनके बिना अधूरा होता है ये उत्सव


Lohri 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, ये है हंसने-गाने और खुशियां बांटने का उत्सव

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज