26 फरवरी को मंगल करेगा धनु राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों का हो सकता है नुकसान, रहें संभलकर

Published : Feb 20, 2022, 01:39 PM IST
26 फरवरी को मंगल करेगा धनु राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों का हो सकता है नुकसान, रहें संभलकर

सार

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करता है। इस बार ये ग्रह 26 फरवरी को राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माना गया है।

उज्जैन. जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो सभी राशियों के लोगों पर इसका प्रभाव पड़ता है। 26 फरवरी को मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा। आज हम आपको मंगल के राशि परिवर्तन से 5 राशियों के ऊपर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं क्योंकि इन पांच राशियों के लोगों पर मंगल का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। ये राशियां हैं- मिथुन, कर्क, कन्या, धनु, मकर।

मिथुन राशि 
मंगल का राशि परिवर्तन आपकी राशि से अष्टम भाव में होने जा रहा है। निवेश से आपको हानि होने की संभावना ज्यादा है। उधार देने से बचें। आप इस दौरान कानूनी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा। कार्यालय में सहयोगी संग वाद -विवाद होने की संभावना सबसे ज्यादा है। आपको मानसिक परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है।

कर्क राशि
आपकी राशि से मंगल का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। ऐसे में शादीशुदा लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन कुछ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना ज्यादा रहेगी। बात-बात में लड़ाई हो सकती है इसलिए इस कोशिश करें बात ज्यादा न बढ़ने पाएं। सेहत में गिरावट आ सकती है। धन हानि होने से मन व्यथित रहेगा। 

कन्या राशि 
आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन परेशानियां लेकर आएगा। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दिक्कतों से आपका मन उदास रहेगा। प्रेम संबंधों में आपको विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में सहकर्मियों संग वाद विवाद होने से आपका मन दुखी रहेगा। 

धनु राशि
मंगल आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। आपको धन और संपत्ति को लेकर कोई बड़ा विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि
मंगल देव के कारण आपके स्वभाव में आक्रामकता की वृद्धि होगी। जिसके कारण पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ कोई बड़ा झगड़ा भी हो। धन पक्ष के लिहाज से भी आपके बढ़ते खर्चें आपकी समस्या बढ़ा सकते हैं।
 

ये भी पढ़ें...

Mahashivratri 2022: विष योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व, मकर राशि में ये 5 ग्रह बनाएंगे पंचग्रही युति

Mahashivratri 2022: जब दिखने लगे ऐसे लक्षण तो समझ लीजिए ये है मौत के आने का संकेत

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि 1 मार्च को, पहले लें संकल्प फिर इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2022: ज्योतिष और तंत्र-मंत्र उपायों के लिए खास है महाशिवरात्रि, इस दिन करें राशि अनुसार ये उपाय
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल