22 दिसंबर को बुध पुष्य के साथ 2 शुभ योगों का संयोग, इस दिन ये खास चीज खरीदना रहेगी फायदेमंद

इस साल का आखिरी पुष्य नक्षत्र 22 दिसंबर को है। इस दिन बुधवार होने से ये बुध पुष्य योग बना रहा है। ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक पूरे साल कभी भी शुभ योगों में खरीदारी की जा सकती है। अब अगला पुष्य नक्षत्र 18 जनवरी, मंगलवार को रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2021 6:51 AM IST

उज्जैन. इस बार 22 दिसंबर को बुध पुष्य का शुभ योग बन रहा है। साथ ही इस दिन मातंग और इंद्र योग भी बन रहे हैं। इस शुभ योग में की गई खरीदारी, निवेश और लेन-देन से भी फायदा मिलेगा। अभी खरमास चल रहा है लेकिन इस दौरान पुष्य नक्षत्र में शादी, गृह प्रवेश और अन्य किसी भी शुभ काम के लिए खरीदारी करने की मनाही नहीं है। आगे जानिए इस शुभ योग से जुड़ी खास बातें...

2 शुभ योगों का संयोग
22 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ इंद्र और मातंग नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। जिससे पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। इस दिन चंद्रमा, मंगल और शनि, तीनों ही ग्रह स्वराशि में रहेंगे। यानी ये ग्रह अपनी ही राशियों में रहेंगे। इनके अलावा धनु राशि में सूर्य ओर बुध होने से बुधादित्य योग दिनभर रहेगा। बुध पुष्य के संयोग में सितारों की ऐसी स्थिति में किया गया निवेश लंबे समय तक फायदा देने वाला माना जाता है। साथ ही इन शुभ योगों में किया गया लेन-देन और खरीदारी और शुभ रहेगी।

पुष्य में खरीदी से घर आएगी सुख-समृद्धि
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र माने गए हैं। इनमें 8वें स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र का महत्व बहुत ही ज्यादा बताया गया है। पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार चूंकि पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है और इसीलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु स्थायी तौर पर सुख समृद्धि देती है। पुष्य का अर्थ है पोषण करने वाला, ऊर्जा व शक्ति प्रदान करने वाला। मतांतर से पुष्य को पुष्प का बिगड़ा रूप मानते हैं।

बुध पुष्य पर खरीदें ये खास चीज
वर्तमान गोचर में शुक्र अपने मित्र शनि के साथ उसी की राशि मकर में है। साथ ही मंगल की दृष्टि गुरु पर है और गुरु, मंगल के नक्षत्र में है। इन मित्र ग्रहों की अच्छी स्थिति होना अत्यंत लाभदायक है। बुधवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बने तो यह घर-परिवार के लिए खरीदी जाने वाली हर वस्तु के लिए शुभदायी होता है। बुध पुष्य नक्षत्र में खरीदी करना लाभदायक व अक्षय कारक है, इससे परिवार में समृद्धि बढ़ेगी।

 

साल 2022 का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Latest Videos

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts