5 से 11 जनवरी तक अस्त रहेगा शुक्र ग्रह, शुभ प्रभाव में आएगी कमी लेकिन इन 3 राशि वालों को होगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह की कई स्थितियां होती हैं। ग्रह राशि बदलते हैं, कभी मार्गी यानी सीधी चाल चलने लगते हैं तो कभी वक्री यानी टेढ़ी चाल। इनके अलावा ग्रह समय-समय पर उदय और अस्त भी होते हैं। इनका प्रभाव भी लोगों पर पड़ता है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2022 4:57 AM IST

उज्जैन. इस बार 5 जनवरी, बुधवार की रात शुक्र ग्रह पश्चिम दिशा में अस्त होगा। इसके बाद ये ग्रह 11 जनवरी, मंगलवार को पूर्व दिशा में उदित होगा। अस्त होने की अवस्था के कारण शुक्र शक्तिहीन हो जाएंगे। लेकिन फिर भी कुछ राशियों पर इसका शुभ असर देखने को मिलेगा। जिससे इन राशि वालों को फायदा हो सकता है। आगे जानिए इन राशियों के बारे में… 

मिथुन राशि
- कार्य संबंधी मामलों की बात करें तो मिथुन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही आपके अधिकारी आपके कार्य कि प्रशंसा करेंगे। 
- यदि मिथुन राशि के लोग व्यापार से जुड़े हैं तो 4 जनवरी से आपको लाभ की प्राप्ति की संभावना है। 
- आर्थिक जीवन की बात करें तो इस हिसाब से धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। कड़ी मेहनत के कारण आपके आर्थिक उन्नति का मार्ग खुलेगा। 

कन्या राशि 
- शुक्र इस राशि के चौथे भाव में अस्त होंगें जो इनके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कन्या राशि के लोगों को अपनी मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होने कि संभावना है। 
- शुक्र अस्त की अवधि में कुछ नए दोस्त बनने की भी संभावना है। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। 
- नौकरी में पदोन्नति के योग भी नजर आ रहे हैं। शुक्र अस्त की अवधि के दौरान आमदनी में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। आप आसानी से धन की बचत कर पाएंगे। 

कुंभ राशि
- इस राशि के लोगों के लिए शुक्र की ये स्थिति जीवन में सफलता लेकर आएगी। शुक्र की अस्त अवधि आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित हो सकती है। 
- करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। दफ्तर में आपके कार्य कि सराहना होगी और आपको सफलता भी प्राप्त होगी। 
- कुंभ राशि के जो लोग व्यापारी हैं उनको शुक्र की यह स्थिति उच्च लाभ दिलाएगी। 
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!