
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, वर्तमान में सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित है। ये ग्रह 16 दिसंबर, शुक्रवार को धनु राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में ये ग्रह 14 जनवरी तक रहेगा। वहीं शनि इस दौरान मकर राशि में रहेगा। ऐसा होने पर शनि और सूर्य दूसरी और बारहवीं राशि में रहेंगे, जिसे द्विर्द्वादश योग कहा जाता है। ज्योतिष में इस ग्रह-स्थिति को अशुभ माना गया है। इस अशुभ योग का असर सभी 12 राशियों पर होगा और देश-दुनिया पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए द्विर्द्वादश योग के प्रभाव के बारे में…
देश-दुनिया पर ऐसा होगा असर
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शनि-सूर्य के कारण बने द्विर्द्वादश योग का प्रभाव देश-दुनिया पर भी दिखाई देगा। देश की सीमा पर पर सैनिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
- देश के कुछ हिस्सों में अतिवृष्टि होने से लोगों की सेहत पर बुरा असर हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में भी उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। देश के कुछ हिस्सों में अराजकता का माहौल बन सकता है।
- शासन-प्रशासन के विरुद्ध लोग मुखर हो सकते हैं और आंदोलन की स्थिति भी बन सकती है। शासन के गलत निर्णयों के चलते लोगों में अंसतोष बना रहेगा। देश के कुछ हिस्सों में विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
- सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की लाइफ में कुछ अनचाही रूकावटें आ सकती है, जिसके चलते वे उहापोह की स्थिति में फंस सकते हैं। किस्मत का साथ भी इस समय नहीं मिल पाएगा।
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये अशुभ योग?
- शनि और सूर्य के द्विर्द्वादश योग के चलते सिंह और मीन राशि वालों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। इनके सोचे हुए काम पूरे होंगे, अटका हुआ पैसा मिल सकता है। लोगों के सहयोग मिलेगा। दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यानी कुल मिलाकर ये स्थिति इनके लिए ठीक रहेगी।
- द्विर्द्वादश योग का सबसे अशुभ प्रभाव वृष, मिथुन, कन्या और मकर राशि वाले लोगों पर दिखाई देगा। इन लोगों की मुश्किलें अचानक बढ़ सकती हैं। इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्क प्लेस में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय पैसा उधार देने से बचें।
- अन्य राशियों मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ पर द्विर्द्वादश योग का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। सफलता पाने के लिए इन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। किसी यात्रा पर जाने का योग भी है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले इनके पक्ष में हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Chaturthi Tithi list 2023: साल 2023 में कब-कब किया जाएगा विनायकी और संकष्टी चतुर्थी व्रत?
18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?
इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।