मौनी अमावस्या पर बन रहा है शुभ योग, इस दिन ध्यान रखें ये खास बातें

Published : Jan 22, 2020, 09:45 AM IST
मौनी अमावस्या पर बन रहा है शुभ योग, इस दिन ध्यान रखें ये खास बातें

सार

माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन स्नान, दान, श्राद्ध व व्रत का विशेष महत्व है। इस बार ये अमावस्या 24 जनवरी, शुक्रवार को है।

उज्जैन. मौनी अमावस्या पर इस बार आनंद नाम का योग बन रहा है। मौनी अमावस्या पर स्नान-दान के लिए दिनभर ही पर्व काल रहेगा। इस दिन कैसे व्रत और पूजा करें, जानिए-

मौनी अमावस्या पर है मौन रहने का महत्व...
- धर्म शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या पर मौन रहकर अथवा मुनियों के समान आचरण करने का विशेष महत्व है।
- अमावस्या तिथि होने से चंद्रमा सूर्य के साथ मकर राशि में होते हैं, जो शनि के स्वामित्व वाली राशि है।
- सूर्य एवं चंद्रमा दोनों से शनि शत्रु का भाव रखते हैं। चंद्रमा मन का स्वामी है उसके शत्रु राशि मे होने से मन चंचल होने के संभावना रहती है एवं स्वयं का अहित करने वाले विचार मन में आ सकते है।
- इसलिए इस दिन संयम पूर्वक बिताने की सलाह एवं मुनियों जैसा जीवन बिताने की सलाह हमारे धर्म ग्रंथों में दी गई है।

किसी को बुरा न बोलें...
- अमावस्या पर चंद्रमा दिखाई नही देता, जिससे शरीर में एक महत्वपूर्ण तत्व जल का संतुलन ठीक नही रहता। इस कारण निर्णय सही नही हो पाते और नकारात्मकता अधिक होती है।
- इस अमावस्या तिथि पर मौन रहने का बड़ा महत्व माना गया है तथा संयम पूर्वक रहने का विधान है। अमावस्या को सूर्य चंद्रमा की युति वाणी संयम के लिए भी आवश्यक मानी गई अर्थात मौन रहें।
- यह नही हो सके तो किसी के भी प्रति कटु शब्दों को प्रयोग नही करें एवं असत्य भाषा से बचने का प्रयास करें। वाणी के इस संयम को भी मौन की संज्ञा दी गई है।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज