अगस्त 2022 में 16 व्रत-त्योहार, 7 सवार्थसिद्धि और 4 अमृत सिद्धि योग, खरीदी के लिए भी है खास दिन

Published : Aug 04, 2022, 06:02 PM ISTUpdated : Aug 04, 2022, 06:47 PM IST
अगस्त 2022 में 16 व्रत-त्योहार, 7 सवार्थसिद्धि और 4 अमृत सिद्धि योग, खरीदी के लिए भी है खास दिन

सार

साल 2022 के आठवें महीने अगस्त की शुरूआत हो चुकी है। ये महीना धार्मिक और ज्योतिषिय दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। अगस्त के 31 दिन में से 16 दिन कोई न कोई शुभ तिथि या पर्व का योग बन रहा है।   

उज्जैन. अगस्त 2022 में अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि सहित अन्य कई मुहूर्त रहेंगे, ये दिन खरीदारी के लिए भी शुभ रहेंगे। चित्तौड़गढ़ के ज्योतिर्विद पंडित हरिनारायण व्यास मन्नासा के अनुसार, 11 अगस्त को पूर्णिमा तक सावन मास रहेगा। इसके बाद भादवा मास शुरू होगा। इस महीने 7 सर्वार्थ सिद्धि, 3 अमृत व 1 पुष्य योग के संयोग बन रहे हैं जो आम जन के लिए विशेष फलदायी होंगे। आगे जानिए कब-कब बनेंगे ये शुभ योग…

कब-कौन सा पर्व और शुभ तिथि 
8 अगस्त, सावन सोमवार, पुत्रदा एकादशी 
9 अगस्त, प्रदोष और मंगलागौरी व्रत 
11 अगस्त, रक्षाबंधन, श्रावणी पूर्णिमा 
12 अगस्त, स्नान-दान पूर्णिमा 
14 अगस्त, कजरी तीज (चंद्रोदय 09:11 रात्रि) 
17 अगस्त, हलषष्ठी (ऊभ छठ) 
18 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (स्मार्त) 
19 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव) 
20 अगस्त , नंद उत्सव, गोगा नवमी 
22 अगस्त, अजा एकादशी (स्मार्त, वैष्णव) 
23 अगस्त, अजा एकादशी (निम्बार्क)
25 अगस्त, शिव चतुर्दशी 
27 अगस्त, कुशग्रहणी अमावस्या 
29 अगस्त, बाबा रामदेव दूज 
30 अगस्त, हरतालिका तीज 
31 अगस्त, गणेशोत्सव आरंभ

इस महीने कब-कब बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग? 
- 3 अगस्त को सूर्योदय से शाम तक
- 14 को रात्रि 9.55 से 15 अगस्त को सुबह 6.14 तक  
- 16 अगस्त रात्रि 9.06 से 17 को सुबह 6.15 तक 
- 20 को सूर्योदय से 21 को प्रातः 4.39 तक 
- 22 को सूर्योदय से 7:40 तक 
- 25 को सूर्योदय से 4.15 तक 
- 28 को रात 9.55 से 29 की सुबह 6.20 तक

इस महीने में कब-कब बनेगा अमृत सिद्धि योग? 
- 20 अगस्त को सूर्योदय से 21 की सुबह 4.39 तक 
- 22 को सूर्योदय से 7.40 तक 
- 24 को दोपहर 01.39 से 25 की शाम 4.15 तक (इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा जो 25 को गुरु पुष्य तक रहेगा।) 
- 25 को सूर्योदय से शाम 4:15 तक।

इस महीने कब-कब बनेगा रवि योग?
6 अगस्त, को शाम 05:52 7 अगस्त की सुबह 05:46 तक
8 अगस्त की सुबह 05:46 से दोपहर 02:37 तक
10 अगस्त की सुबह 09:40 से 11 अगस्त की सुबह 05:48 तक
16 अगस्त की रात 09:07 से 17 अगस्त की सुबह  05:51 तक
29 अगस्त की रात 11:04 से 30 अगस्त की सुबह 05:58 तक


ये भी पढ़ें-

Putrada Ekadashi 2022: कब है सावन की दूसरी एकादशी? जानिए इस दिन की पूजा विधि, शुभ योग और कथा


Sawan 2022: ये है शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय, सावन में कभी भी कर सकते हैं

Sawan 2022: जानिए भगवान शिव की कैसी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए और उसका कारण
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल