
उज्जैन. पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां महागौरी का रंग अत्यंत गौरा है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। इनके वस्त्र-आभूषण भी सफेद ही हैं। देवी महागौरी की चार भुजाएं हैं। इनका वाहन बैल है। देवी के दाहिनी ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है। बाएं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। इनका स्वभाव अति शांत है। धर्म ग्रंथों के अनुसार देवी महागौरी की पूजा से हर तरह का सुख हमें प्राप्त हो सकता है। आगे जानिए देवी महागौरी की पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त व कथा…
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2022: उज्जैन में है मंगल देवता का प्राचीन मंदिर, पूरे भारत में सिर्फ यहां होती है ये ‘खास’ पूजा
9 अप्रैल, शनिवार के शुभ मुहूर्त (चौघड़िए के अनुसार)
सुबह 7:30 से 9 बजे तक- शुभ
दोपहर 12 से 01:30 तक- चर
दोपहर 01:30 से 03 तक- लाभ
दोपहर 03 से शाम 04:30 तक- अमृत
ये भी पढ़ें- Ram Navami 2022: पाना चाहते हैं सक्सेस तो हमेशा ध्यान रखें भगवान श्रीराम की ये 5 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स
इस विधि से करें देवी महागौरी की पूजा
9 अप्रैल, शनिवार की जल्दी उठकर देवी कालरात्रि की तस्वीर या प्रतिमा की स्थापना किसी साफ स्थान पर करें। देवी कालरात्रि को कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल आदि चीजें चढ़ाएं। साथ ही मीठा पान भी अर्पित करें। शुद्ध घी का दीपक लगाएं। मनोकामना पूर्ति के लिए नारियल या उससे बनी मिठाई का भोग लगाएं। देवी महागौरी का ध्यान करते हुए आरती करें।
मंत्र
श्वेत वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
ये भी पढ़ें- 8 अप्रैल को बुध बदलेगा राशि, खत्म हो जाएगा बुधादित्य राज योग, इन 3 राशि वालों को बढ़ सकती हैं मुश्किलें
देवी महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया। जया उमा भवानी जय महामाया॥
हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरी वहां निवासा॥
चंद्रकली ओर ममता अंबे। जय शक्ति जय जय माँ जगंदबे॥
भीमा देवी विमला माता। कौशिकी देवी जग विख्यता॥
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥
सती सत हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥
तभी माँ ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता। माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥
ये भी पढ़ें- Kanjak 2022: बिना हवन अधूरी मानी जाती है नवरात्रि पूजा, जानिए किस दिन करें हवन और कन्या पूजन?
देवी महागौरी की कथा
धर्म ग्रंथों के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की। जिससे उनका रंग काला पड़ गया। देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्होंने देवी को पुन: गौरा होने का वरदान दिया। देवी के इसी रूप की पूजा नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर किया जाता है।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2022: उज्जैन में है मंगल देवता का प्राचीन मंदिर, पूरे भारत में सिर्फ यहां होती है ये ‘खास’ पूजा
Chaitra Navratri Ke Upay: 9-10 अप्रैल को करें तंत्र-मंत्र के ये उपाय, देवी मां दूर करेगी आपकी हर परेशानी
Chaitra Navratri 2022: 10 अप्रैल से पहले करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजा
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।