Surya Grahan 2022: 13 दशक बाद सूर्य ग्रहण पर ग्रहों का अति दुर्लभ योग, 24 घंटे से ज्यादा रहेगा सूतक काल

Published : Oct 23, 2022, 10:53 AM IST
Surya Grahan 2022: 13 दशक बाद सूर्य ग्रहण पर ग्रहों का अति दुर्लभ योग, 24 घंटे से ज्यादा रहेगा सूतक काल

सार

Surya Grahan 2022: कार्तिक अमावस्या को दीपावली (Diwali 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार को है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के चलते ये पर्व 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा।   

उज्जैन. इस बार का दीपोत्सव बहुत ही खास है क्योंकि पांच दिनों तक चलने वाला ये पर्व इस बार 6 दिनों तक मनाया जाएगा। ऐसा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) के चलते होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 24 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली (Diwali 2022) पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले ही दिन सूर्य ग्रहण होगा, जिसके चलते गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022) का पर्व 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। दीपावली और गोवर्धन पूजा के बीच 1 दिन का अंतर होने के चलते ये पर्व 6 दिनों तक मनाया जाएगा। आगे जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

1300 साल बाद दुर्लभ संयोग
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 25 अक्टूबर, मंगलवार को होने वाला सूर्य ग्रहण तुला राशि में होगा। ग्रहण के समय बुध कन्या में, शुक्र तुला में, शनि मकर में और गुरु मीन राशि में रहेंगे। इन इन चारों ग्रहों की स्वराशि है। 4 ग्रह स्वराशि में होते हुए सूर्य ग्रहण का संयोग पिछले 1300 सालों में नहीं बना है। गोवर्धन पूजा वाले दिन सूर्य ग्रहण 260 साल पहले हुआ था यानी 17 अक्टूबर 1762 को। इसके बाद 1949, 1967, 1985 को भी दीपावली पर सूर्य ग्रहण का संयोग बन चुका है।

भारत में ग्रहण का समय (solar eclipse October 2022 timing in india)
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 02.29 से शुरू होगा और शाम 06.32 पर अरब सागर पर खत्म होगा। भारत में ग्रहण का आरंभ शाम को 4.22 से होगा और सूर्यास्त के साथ ही ये समाप्त भी हो जाएगा। भारत में ग्रहण का मध्य काल यानी पिक टाइम शाम 05.28 होगा। 

किन-किन देशों में देगा दिखाई सूर्य ग्रहण? (In which countries will the solar eclipse be visible?)
25 अक्टूबर को होने वाला सूर्य ग्रहण उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों, के अलावा मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में दिखाई देगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण लेह-लद्दाख, जम्मू, श्रीनगर, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगार और बिहार में थोड़े समय के लिए दिखाई देगा। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

24 घंटे से ज्यादा रहेगा सूतक (solar eclipse October 2022 Sutak kaal timing)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व से ही शुरू हो जाता है यानी 25 अक्टूबर की सुबह से ही इस ग्रहण का सूतक काल आरंभ हो जाएगा। चूंकि ग्रहण का समापन सूर्यास्त के बाद होगा, इसलिए इसका सूतक काल अगले दिन यानी 26 अक्टूबर, बुधवार की सुबह सूर्योदय तक माना जाएगा। इस तरह सूर्य ग्रहण का सूतक काल 24 घंटे से भी अधिक समय तक माना जाएगा। 


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, जानें वो सब जो आप जानना चाहते हैं


Surya Grahan 2022: 15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देंगे ये ग्रहण? जानें टाइमिंग व अन्य बातें

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज