कितने समय में मिलता है सपनों का फल, किस तरह के सपनों के बारे में दूसरों को नहीं बताना चाहिए?

Published : Jul 10, 2021, 08:46 AM ISTUpdated : Jul 10, 2021, 11:41 AM IST
कितने समय में मिलता है सपनों का फल, किस तरह के सपनों के बारे में दूसरों को नहीं बताना चाहिए?

सार

सपने सभी लोग देखते हैं। कई लोगों के सपनों का शुभ-अशुभ फल तुरंत मिल जाता है, तो कई लोगों को कई दिनों और सालों बाद मिलता है। दरअसल किसी सपने का फल कब और कितने दिन में मिलेगा, मिलेगा भी या नहीं? यह सारी बातें सपना देखने के समय पर निर्भर करती है।

उज्जैन. स्वप्न शकुन के अनुसार रात्रि के प्रथम प्रहर में देखे गए स्वप्न का शुभ या अशुभ फल एक वर्ष में मिलता है। द्वितीय प्रहर का छह माह में, तृतीय प्रहर का तीन मास में, चौथे प्रहर का स्वप्न एक माह में और प्रात:काल के स्वप्न का फल तीन दिनों में शुभ या अशुभ मिलता है।

स्वप्न के बारे में बताना चाहिए या नहीं?
अक्सर लोग अपने देखे गए सपने को सुबह उठते ही परिवार वालों को बता देते हैं। शकुन शास्त्र का इस बारे में कहना है कि सपनों के बारे में किसी को बता देने से उसका फल नहीं मिल पाता, लेकिन साथ ही कहा गया है कि स्वप्न के बारे में बताने से पहले उसके शुभ अशुभ फल का विचार कर लेना चाहिए। यदि स्वप्न का शुभ फल मिलने वाला हो तो उसके बारे में नहीं बताना चाहिए लेकिन यदि अशुभ फल वाला हो तो उसके बारे में परिजनों को बता देना चाहिए ताकि उसका अशुभ फल न मिल पाए।

स्वप्न और उनका फल
1.
सपने में भगवान के दर्शन हो तो प्रतिष्ठा, कार्य में सिद्धि।
2. सांप मारना देखें तो कष्ट से बचना।
3. विकराल देवता देखें तो यह विपत्ती सूचक है।
4. मंदिर में जाना अर्थात् रोग पाना।
5. पिशाच देखें तो कष्ट का सूचक है।
6. साधु और ऋषि दर्शन हो तो कार्य सिद्ध होवे।
7. नए दांत निकलने का अर्थ है सुंदर पुत्र की प्राप्ति।
8. दांत गिरते देखें तो अशुभ समाचार मिलें।
9. शरीर मोटा देखने का अर्थ है रोग आना।
10. स्वप्न में बाल कटवाते देखें तो कर्ज मुक्ति हो।
11. हिंसक पशु-पक्षी, जानवर देखना किसी आपत्ति के आने का सूचक है।
12. स्वयं को भोजन करते देखना धन हानि का संकेत है।
13. चिता जलती देखें तो धन लाभ का सूचक है।
14. तांबा या पैसा देखें तो धन हानि, दरिद्रता।
15. किला देखना- तरक्की पाना।
16. मदिरा पीना- कष्ट पाना।
17. बारात देखना- रोग आना।
18. रोटी खाना- खुशखबरी मिलना।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

सपने में दिखे शंख या बारिश तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत, दूर होंगी परेशानियां

सपने में दिखे काली बिल्ली, खूंखार जंगली जानवर या चमगादड़ तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कुछ बुरा

सपने में दिखे सांप का बिल या मधुमक्खी का छत्ता तो जानिए किस बात का संकेत है ये

सपने में बार-बार दिखे नदी, समुद्र, बारिश या बाढ़ तो जानिए ये किस बात का संकेत है

स्वप्न ज्योतिष: हमेशा अशुभ नहीं होते मृत्यु से जुड़े सपने, कभी-कभी शुभ फल भी देते हैं

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज