
उज्जैन. कुछ सपने बहुत ही शुभ माने जाते हैं तो कुछ अशुभ। सपनों से जुड़े शुभ-अशुभ फल के बारे में स्वप्न ज्योतिष में विस्तार पूर्वक बताया गया है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना सेहत और धन के लिए अच्छा नहीं माना जाता। यानी ऐसे सपने यदि दिखाइ दें तो सेहत और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वप्न शास्त्र में इन अपशकुनों से जुड़े उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय ही आसान हैं। आगे जानिए इन सपनों और उपायों के बारे में…
1. सपने में काली बिल्ली दिखे तो…
हिंदू धर्म में काली बिल्ली से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। काली बिल्ली का रास्ता काटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसी तरह सपने में यदि काली बिल्ली दिखे तो इसे अपशकुन ही समझना चाहिए। ये किसी अनहोनी का संकेत हो सकता है। ऐसा हो तो भविष्य में आप पर कोई संकट आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है या धन हानि के योग भी बन सकते हैं।
उपाय
अगर सपने में किसी को काली बिल्ली दिखाई दे तो उस व्यक्ति को शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक करते समय ऊं नम: शिवाय का जाप भी जरूर करें।
2. जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने बहुत सारे जानवर एकसाथ देखना सेहत के लिए ठीक नहीं होता। ये किसी बड़े संकट की ओर इशारा करता है। ऐसे लोगों को सेहत को लेकर पहले से ही सतर्क हो जाना चाहिए, नहीं तो अचानक तबियत खराब हो सकती है और गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किसी गरीब व्यक्ति को कपड़े और भोजन का दान करें।
3. सपने में गिद्ध दिखना
गिद्ध मांसाहारी पक्षी है। इसका सपने में दिखना भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं का संकेत है। जिस व्यक्ति को सपने में गिद्ध दिखे उसके परिवार पर कोई विपत्ति आ सकती है या कोई सदस्य दुर्घटना का शिकार हो सकता है। या फिर स्वयं या परिवार में किसी की अकाल मृत्यु के योग भी बन सकते हैं।
उपाय
अकाल मृत्यु से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए या किसी योग्य पंडित से करवाएं।
ये भी पढ़ें-
गुड लक बढ़ाने के लिए अपनी जेब में रखें खास रंग का पर्स, ऐसे चुनें अपना लकी कलर, कोई भी कर सकता है ये उपाय
बर्थ डेट से जान सकते हैं कौन हो सकता है आपका परफेक्ट लाइफ पार्टनर? ये है सबसे आसान तरीका
मई 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, किन 5 राशि वालों चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा गुड लक?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।