
उज्जैन. नया साल आते ही लोगों के मन में उल्लास और उमंग जाग उठती है। सभी लोग आने वाले साल के बारे में जानना चाहते हैं। कोई अपना भविष्य के बारे में जानना चाहता है तो कोई ये जानना चाहता है कि इस साल कौन-सा व्रत-त्योहार कब मनाया जाएगा। (Facts of 2023) उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, साल 2023 धार्मिक और ज्योतिषिय दृष्टिकोण से भी खाफी खास रहने वाला है। ज्योतिष के क्षेत्र में इस साल कई ऐसे परिवर्तन होंगे, जिसके चलते ये साल याद किया जाएगा। आगे जानिए साल 2023 से जुड़ी कुछ खास बातें…
रविवार से शुरू और रविवार को खत्म होगा ये साल
साल 2023 की शुरूआत रविवार से हुई है और खास बात ये है कि इसका समापन भी रविवार को होगा। साल 2023 में दीपावली, छठ पूजा आदि कई व्रत-उत्सव रविवार को ही मनाए जाएंगे।
शनि बदलेगा राशि
ग्रहों का न्यायाधीश कहा जाने वाला ग्रह शनि साल 2023 के पहले ही महीने यानी जनवरी में 17 तारीख को राशि परिवर्तन करेगा। ये ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ये दोनों राशियां शनि के स्वामित्व की ही हैं। पूरे साल शनि इसी राशि में रहेगा। साल के मध्य से शनि इसी राशि में वक्री होगा, जिसके चलते इसके प्रभाव में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
22 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष
पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस बार ये तिथि 22 मार्च को है। इस दिन गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है और चैत्र नवरात्रि की शुरूआत भी होती है। धर्म ग्रंथों में भी इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, ब्रह्मदेव ने इसी तिथि से सृष्टि बनाने का कार्य शुरू किया था। राजा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी तिथि पर हुआ था।
अप्रैल में गुरु बदलेगा राशि
नवग्रहों में गुरु का विशेष महत्व है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में है, जो इसी के स्वामित्व की राशि है। ये ग्रह 22 अप्रैल को मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। 4 सितंबर को ये ग्रह वक्री होगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा।
59 दिनों का रहेगा सावन मास
इस बार सावन मास 59 दिनों का रहेगा ऐसा अधिक मास के चलते होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर 3 साल बाद अधिक मास आता है। इस बार अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं।
नव संवत्सर में बढ़ जाएंगी ये तिथियां
हिंदू नववर्ष आम तौर पर 12 महीना का रहता है लेकिन अधिक मास होने से ये 13 महीनों का हो जाएगा। जिसके चलते इस साल में 26 एकादशी और 13-13 अमावस्या और पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसा संयोग हर तीन साल में एक बार बनता है।
राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन
राहु-केतु को ज्योतिष शास्त्र में क्रूर ग्रह माना गया है। इन्हें छाया ग्रह भी कहते हैं। ये दोनों ग्रह सदैव वक्री रहते हैं यानी उल्टी चाल चलते हैं। ये ग्रह 18 महीने में एक बार राशि बदलते हैं। इस बार ये दोनों ग्रह 30 अक्टूबर को राशि बदलेंगे। राहु मेष से निकलकर मीन में और केतु तुला से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
भारत में नहीं दिखेंगे सूर्यग्रहण
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2023 में दो सूर्य ग्रहण होंगे, लेकिन ये दोनों ही भारत में दिखाई नहीं देंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को और दूसरा 14 अक्टूबर को होगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई न देने से इनकी कोई मान्यता नहीं रहेगी।
शरद पूर्णिमा पर होगा चंद्रग्रहण
साल 2023 में दो चंद्र ग्रहण होंगे। पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। दूसरा चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसकी धार्मिक मान्यता रहेगी। ये ग्रहण शरद पूर्णिमा पर होगा।
5 महीनों का रहेगा चातुर्मास
हिंदू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान विष्णु शयन करते हैं और महादेव सृष्टि का संचालन करते हैं। चातुर्मास 4 महीनों का होता है, लेकिन इस बार ये 5 महीनों का रहेगा। ऐसा सावन के अधिक मास के चलते होगा।
ये भी पढ़ें-
19 साल बाद साल 2023 में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, व्रत-त्योहारों में आएगा इतने दिनों का अंतर
Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल
Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।