29 सितंबर से शनि बदलेगा चाल, इन 2 राशियों का स्वामी है ये ग्रह, जानिए इन राशियों से जुड़ी खास बातें

Published : Sep 25, 2020, 02:23 PM ISTUpdated : Sep 25, 2020, 02:24 PM IST
29 सितंबर से शनि बदलेगा चाल, इन 2 राशियों का स्वामी है ये ग्रह, जानिए इन राशियों से जुड़ी खास बातें

सार

29 सितंबर की रात शनि ग्रह वक्री से पुन: मार्गी हो जाएगा। यानी सीधी चाल चलने लगेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा।

उज्जैन. ज्योतिष में कुल 12 राशियां बताई गई हैं। इन सभी 12 राशियों के अलग-अलग ग्रह स्वामी हैं। मकर और कुंभ के स्वामी शनिदेव है। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शनि की राशियों का खास बातें...

शनि की इन राशियों पर रहती है विशेष कृपा
शनिदेव को ग्रहों का न्यायाधीश भी माना जाता है, इस कारण नौ ग्रहों में इनका विशेष स्थान है। शनिदेव की विशेष कृपा मकर और कुंभ राशि पर रहती है। अगर मकर और कुंभ राशि के लोगों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में हो तो इन्हें भाग्य का साथ मिलता है।

मकर राशि
1. जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा या गी है, वे लोग मकर राशि के होते हैं। इस राशि के व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होते हैं। ये मान-सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार काम करते रहते हैं।
2. ये लोग विलासिता की चीजें ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है।
3. इन्हें यात्रा करना पसंद होता है। गंभीर स्वभाव के कारण आसानी से किसी को मित्र नहीं बनाते हैं।
4. सामान्यत: ये लोग कम बोलने वाले होते हैं। जहां जरूरत होती है, वहीं बोलते हैं।
5. ईश्वर और भाग्य पर विश्वास करते हैं। ये लोग देखने में भले ही सुस्त दिखे, लेकिन बहुत चुस्त होते हैं।

कुंभ राशि
1. जिनके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो है, वे लोग कुंभ राशि के होते हैं। ये राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। कुंभ राशि का चिह्न घड़ा लिए खड़ा हुआ व्यक्ति है। इसलिए इस राशि के लोग गंभीरता को पसंद करने वाले होते हैं और गंभीरता से ही कार्य करते हैं।
2. कुंभ राशि वाले लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यवहारकुशल होते हैं। आजादी से जीना पसंद करते हैं।
3. इस राशि के लोग किसी से भी जल्दी दोस्ती कर सकते हैं। ये लोग सामाजिक कार्यक्रमों में रुचि रखने वाले होते हैं।
4. इन्हें साहित्य, कला, संगीत और दान-पुण्य करना पसंद होता है।
5. कभी भी अपने मित्रों से असमानता का व्यवहार नहीं करते हैं। इनका व्यवहार सभी को इनकी ओर आकर्षित कर लेता है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज