Ganesh Utsav 2022: सिर्फ कुछ सेकेंड में जानें अपने मन में छिपे हर सवाल का जवाब, ये है आसान तरीका

Ganesh Utsav 2022: हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश को प्रथम पूज्य माना गया है अर्थात सभी मांगलिक कार्यों में सबसे पहले श्रीगणेश की ही पूजा की जाती है। श्रीगणेश की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। 

Manish Meharele | Published : Sep 1, 2022 11:02 AM IST

उज्जैन. इन दिनों पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। ये धूम 9 सितंबर तक रहेगी। तब तक हर कोई भगवान श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास करेगा। गणेश उत्सव के इस मौके पर हम आपके लिए लेकर आएं हैं श्रीगणेश प्रश्नावली यंत्र। इसके माध्यम से आप अपने जीवन की परेशानियों व सवालों का हल आसानी से पा सकते हैं। इस यंत्र की उपयोग विधि इस प्रकार है…

यंत्र की उपयोग विधि
आपके मन में जो भी सवाल है, श्रीगणेश के सामने मानकर वो सवाल पूछें और इसके बाद आंखें बंद करके प्रश्नावली यंत्र पर कर्सर घुमाते हुए किसी एक स्थान पर रोक दें। जिस कोष्ठक (खाने) पर कर्सर रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक के फलादेश को ही अपने प्रश्न का उत्तर समझें।

1. आप राम नाम का जप करें। आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होगी।

2. ये काम न करें, इसमें हानि हो सकती है। दूसरे कार्य पर विचार करें।

3. आपके कष्ट मिटेंगे और सफलता मिलेगी। आप रोज पीपल की पूजा करें।

4. आपको सुख संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आप कुलदेवता की पूजा करें।

5. आप शनिदेव की पूजा, शीघ्र ही शुभ समाचार मिलेगा।

6. रोज सुबह श्रीगणेश की पूजा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

7. पैसों की परेशानी जल्दी ही दूर होगी। सुखों में भी वृद्धि होगी।

8. आप शनिदेव की पूजा करें। इससे आपको धन और संतान दोनों प्राप्त होगी।

9. जो वस्तु आपसे दूर चली गई है वह पुन: प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

10. जल्दी ही आपको कोई गुड न्यूज मिलेगी। 

11. व्यापार में बार-बार हानि हो रही है तो दूसरा विकल्प तलाशें। 

12. आपको सरकार की ओर से लाभ होने के योग बन रहे हैं।

13. आपके परेशानी दूर होने वाली है। कपड़ों के व्यापार में फायदा होगा।

14. आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी होगी। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

15. आपको शुभ समाचार मिलेगा। पुत्र से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं।

16. आप देवी मां पूजा करें। तभी आपको सफलता मिलेगी।

17. आपकी चिंता दूर होने वाली है और धन व सुख भी प्राप्त होगा।

18. आप कुलदेवी की पूजा करें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

19. आपकी समस्या दूर होने में अभी काफी समय है। 

20. शनिदेव की पूजा से धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है। 

21. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। 

22. आप माता-पिता की सेवा करें। आपको शांति का अनुभव होगा।

23. शिवजी की पूजा से आपकी समस्याएं शीघ्र ही दूर होंगी। 

24. आपके ग्रह अनुकूल नहीं है। आप रोज नवग्रहों की पूजा करें। 

25. आप मां लक्ष्मी की पूजा करें, इससे धन लाभ के योग बनेंगे। 

26. आप घर में भगवान सत्यनारायण की कथा करवाएं। लाभ मिलेगा।

27. आप इस समय जो भी कर रहे हैं वही बेहतर है। दूसरी ओर ध्यान न लगाएं।

28. पीपल की पूजा से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

29. त्रिदेव की पूजा से आपको मनचाही सफलता मिलेगी। 

30. रविवार का व्रत करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

31. आपको व्यापार में लाभ होने के योग बन रहें है। 

32. गाय को चारा खिलाने से आपकी हर चिंता दूर होगी। 

33. माता-पिता की सेवा करें, आपकी हर अभिलाषा पूरी होगी।

34. कुत्ते को रोटी खिलाने से धन-धान्य एवं परिवार में वृद्धि होगी। 

35. परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं है। जो भी करें सोच-समझ कर करें।

36. परेशानी से बचने के लिए आप रोज भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं। 

37. आप जो कार्य कर रहे हैं वही करें। आपको इसी में लाभ प्राप्त होगा। 

38. कुछ ही दिनों में आपका अनुकूल समय आने वाला है। हनुमानजी की पूजा करें।

39. भगवान सत्यनारायण की कथा करवाने से कष्टों का निवारण संभव है। 

40. हनुमानजी की पूजा से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

41. कुलदेवी का पूजन करें। आपको धन की प्राप्ति होगी। 

42. आपको शीघ्र ही  सफलता मिलने वाली है। गरीबों को दान करें।

43. रुका हुआ कार्य पूरा होगा। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

44. धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।

45. आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। ईश्वर का चिंतन करें।

46. यात्रा पर जाने से लाभ मिलने की संभावना है। गायत्री मंत्र का जाप करें।

47. सूर्य को अर्घ्य देने से शत्रुओं का भय नहीं सताएगा। 

48. पीपल पर रोज जल चढ़ाएं। इससे ग्रहों के दोष दूर होंगे।

49. पैसों की तंगी से बचने के लिए रोज श्रीसूक्त का पाठ करें। 

50. रोज श्रीगणेश की पूजा अवश्य करें। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। 

51. आप जो व्यापार करना चाहते हैं उसी में सफलता मिलेगी। 

52. एक महीने में आपकी मुसीबतें कम होंगी। कन्याओं को भोजन कराएं।

53. विदेश जाने से आपको सफलता मिलेगी। आप श्रीगणेश का आराधना करें।

54. नए काम में हानि के योग बन रहे हैं। फिलहाल उसे टाल दें।

55. मंदिर में दीपक जलाएं, इससे आपको लाभ मिलेगा। 

56. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

57. आपके लिए समय अनुकूल नहीं है। रोज गाय को रोटी खिलाएं।

58. आपको जीवन में सभी सुख मिलेंगे। आप लक्ष्मीजी की पूजा करें।

59. जो आप सोच रहे हैं वह काम जरूर पूरा होगा। शनिदेव की उपासना करें।

60. हनुमानजी के मंदिर में चौमुखी दीपक लगाएं। सफलता जरूर मिलेगी।

61. श्रीगणेश की पूजा से करियर संबंधी मामलों में फायदा होगा।

62. शिवजी को जल चढ़ोन से आपके रुके हुए काम हो जाएंगे।

63. नवग्रह की पूजा करने से आपको सफलता मिलेगी।

64. आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। हर परेशानी दूर हो जाएगी।


ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2022: श्रीराम ने की थी इस गणेश मंदिर की स्थापना, यहां आज भी है लक्ष्मण द्वारा बनाई गई बावड़ी


Ganesh Chaturthi 2022: भूल से भी न करें श्रीगणेश के पीठ के दर्शन, नहीं तो पड़ेगा पछताना, जानें कारण

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई के लाल बाग के राजा करते हैं हर मुराद पूरी, यहां करें लाइव दर्शन
 

Share this article
click me!