
उज्जैन. कुछ प्रमुख त्योहारों पर हाथी की विशेष पूजा भी महिलाओं द्वारा की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, वास्तु शास्त्र में भी हाथी का विशेष महत्व है। आज हम आपको चांदी के हाथी से जुड़ी कुछ वास्तु टिप्स बता रहे हैं। ये टिप्स आजमाने से धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ये टिप्स इस प्रकार हैं-
1. चांदी से बना हाथी वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नेगेटिविटी खत्म कर पॉजिटिविटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
2. चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस में रखा जाए तो सभी दोषों का नाश होता है, जिससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और घर-परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
3. चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है।
4. घर या ऑफिस की टेबल के अलावा चांदी का हाथी तिजोरी या गल्ले में रखना भी शुभ होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखना चाहिए।
5. पति-पत्नी में नहीं बनती और आए दिन विवाद होते हैं तो चांदी से बने हाथी जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।