तिथि घटने के बाद भी 9 दिनों की रहेगी गुप्त नवरात्रि, बन रहा है सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला संयोग

Published : Jan 31, 2022, 01:01 PM IST
तिथि घटने के बाद भी 9 दिनों की रहेगी गुप्त नवरात्रि, बन रहा है सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला संयोग

सार

इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) 2 फरवरी, बुधवार से शुरू होगी, जो 10 फरवरी तक रहेगी। खास बात ये रहेगी कि फरवरी में शुक्ल पक्ष में द्वितीया तिथि के क्षय होने के बावजूद पखवाड़ा 15 दिन का रहेगा, जबकि तिथि क्षय होने के बावजूद इस बार गुप्त नवरात्रि 9 दिन के होंगे।

उज्जैन. पंडितों का मत है कि गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) में तिथि कम होना ठीक नहीं माना जाता है। लेकिन इस बार गुप्त नवरात्रि में अष्टमी तिथि की वृद्धि भी होगी। इसलिए शुक्ल पक्ष में दिन बराबर होना शुभ संयोग है, जो मंगलकारी रहेगा। इन योगों में की गई पूजा, दान-पुण्य और खरीद-फरोख्त विशेष फलदायी व समृद्धिकारक रहेगी।

गुप्त नवरात्र... 2 से 10 फरवरी तक
माघ महीने में होने वाली गुप्त नवरात्र 2 से 10 फरवरी तक रहेगी। इस नवरात्रि में देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मां दुर्गा के कई भक्त नौ दिन उपवास रखकर सप्तशती व चालीसा आदि का पाठ कर विभिन्न प्रकार की साधनाएं करेंगे। यह नवरात्र शक्ति की पूजा के लिए खास मानी जाती है। इस महीने शुक्ल पक्ष 2 से 16 फरवरी तक पूरे 15 दिन का रहेगा। इस कारण गुप्त नवरात्र भी पूरे 9 दिन के होंगे, जिनमें की गई पूजा, आराधना विशेष फलदायक रहेगी।

कब-कब आती है नवरात्रि ?
पंडितों के अनुसार वर्ष में चार नवरात्रि होती है। इनमें से 2 प्रकट और 2 गुप्त नवरात्रि होती है। प्रकट नवरात्रि चैत्र और आश्विन मास में आती है, जबकि गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ मास में। प्रकट नवरात्रि में सात्विक रूप से देवी आराधना की जाती है, जबकि गुप्त नवरात्रि में तामसिक रूप से यानी तंत्र-मंत्र आदि से देवी को प्रसन्न किया जाता है और गुप्त सिद्धियां प्राप्त की जाती हैं। 

बुध और शुक्र की चाल में बदलाव फायदेमंद
सौंदर्य और सुख-समृद्धि के अधिपति शुक्र की चाल शनिवार को मार्गी हुई है। इसके अगले दिन बुध उदय हुआ है। फिर 4 फरवरी को बुध भी चाल बदलकर मार्गी हो जाएगा। पंडितों के अनुसार इन दो ग्रहों की चाल में बदलाव होने से कई लोगों को लेन-देन, निवेश और खरीदारी में फायदा होने के योग हैं। वहीं, मौसम में भी बदलाव होंगे। देश के कई हिस्सों में ठंड कम होने लगेगी।

 

ये भी पढ़ें...

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 1 फरवरी को, जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन-से काम करने चाहिए

Ratha Saptami 2022: 7 फरवरी को किया जाएगा रथ सप्तमी व्रत, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज