Guru Purnima 2022: आज 6 शुभ योगों में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व, गुड लक के लिए करें ये छोटे-छोटे उपाय

आज 13 जुलाई, बुधवार को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2022) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन गुरु की पूजा का विशेष महत्व है। ये उत्सव महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं।

Manish Meharele | Published : Jul 12, 2022 12:54 PM IST / Updated: Jul 13 2022, 11:06 AM IST

उज्जैन. महर्षि वेदव्यास ने वेदों का विभाजन किया और महाभारत जैसे ग्रंथ की रचना भी की। उनके जन्मदिवस को ही गुरु पूर्णिमा पर्व (13 जुलाई, बुधवार) के रूप में मनाने की परंपरा है। हर साल की तरह इस साल भी भक्त अपने-अपने गुरुओं की पूजा करेंगे और उपहार भी देंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, अगर इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जाएं तो शुभ फल फलों की प्राप्ति हो सकती है। आगे जानिए गुरु पूर्णिमा पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं, इस दिन के शुभ मुहूर्त और इस दिन आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं… 

इन शुभ योगों में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व (Guru Purnima 2022 Ke shub yog)
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा पर गुरु, मंगल, बुध और शनि ग्रह अपनी-अपनी स्वराशि में रहेंगे, जिससे रुचक, शश, हंस और भद्र जैसे राजयोगों का निर्माण होगा। इसके अलावा बुधवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग भी इस दिन बनेगा। इसी दिन शुक्र ग्रह राशि बदलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, जहां बुध के साथ युति होने से लक्ष्मी-नारायण नाम का एक अन्य राजयोग भी बनेगा। इतने सारे शुभ योग एक साथ बनना बहुत दुर्लभ होता है।

ये हैं गुरु पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त (Guru Purnima 2022 Ke shub muhurat)
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई, बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे गुरू होगी, जो अगले दिन रात 12. 06 मिनट तक रहेगी। इस दिन इन्द्र योग दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। अन्य सभी योग दिन भर रहेंगे। 13 जुलाई को दिन भर कभी-भी गुरु की पूजा, उपाय आदि कर सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर ये उपाय करें… (Guru Purnima 2022 Ke Upay)
1.
गुरु पूर्णिमा पर सुबह स्नान के पानी में थोड़ी सी केसर या हल्दी डालें। इससे गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अगर कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थान पर हो तो ये उपाय रोज भी कर सकते हैं। 
2. गुरु पूर्णिमा पर पीली वस्तुओं जैसे- केले, आम, पीले रंग की मिठाई, हल्दी, केसर, सोना आदि का दान करना शुभ माना जाता है। 
3. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। भगवान सत्यनारायण की कथा भी इस दिन करवानी चाहिए।
4. गुरु पूर्णिमा पर पीपल और केले के पेड़ पर जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ये दोनों वृक्ष ही भगवान विष्णु से संबंधित हैं।


ये भी पढ़ें-

Guru Purnima 2022: 13 जुलाई को इस विधि से करें गुरु की पूजा, राशि अनुसार ये उपहार देने से मिलेंगे शुभ फल


Guru Purnima 2022: गुरु के सामने भूलकर भी न करें ये गलतियां, हमेशा ध्यान रखें ये 7 बातें

Guru Purnima 2022: अपने ही शिष्य को युद्ध में नहीं हरा पाए ये गुरु, इन्होंने दिया था श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र
 

Share this article
click me!