अपनी ही राशि में अस्त हुआ गुरु, 10 जनवरी तक कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

Published : Dec 20, 2019, 09:16 AM IST
अपनी ही राशि में अस्त हुआ गुरु, 10 जनवरी तक कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

सार

16 दिसंबर, सोमवार से सूर्य राशि बदलकर धनु में आ गया है। इस राशि में पहले से गुरु ग्रह स्थित है। ज्योतिष मत के अनुसार, सूर्य से लगभग 11 डिग्री पर होने से गुरु ग्रह अस्त हो जाता है।

उज्जैन. इस बार 17 दिसंबर से 10 जनवरी तक गुरु अपनी ही राशि धनु में अस्त रहेंगे। गुरु के अस्त होने से कई राशियों के शुभ प्रभाव में कमी आएगी। जानिए सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ेगा-

मेष
नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में रुकावटें या देरी होने की संभावना है। वहीं इस राशि के जो लोग अपना कारोबार करते हैं वे नई योजनाएं नहीं बना पाएंगे या नई योजनओं पर काम नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में मेहनत ज्यादा हो सकती है।

वृष
अनचाही यात्राएं हो सकती हैं। किसी से उधार पैसा लिया है तो 10 जनवरी तक आप चुका देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। बृहस्पति ग्रह के प्रभाव से धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि कुछ कम हो सकती है।

मिथुन
दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय आपको मिलने वाले आर्थिक फायदों में कमी हो सकती है। कहीं पैसा निवेश करने से पहले आपको सावधान रहना होगा। कामकाज और अन्य मामलों में आने वाली रुकावटों से परेशान हो सकते हैं।

कर्क
नौकरीपेशा लोगों की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। साथ काम करने वाले कुछ लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को धन संबंधी मामलों में मदद मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके सामने आ सकते हैं। जिनको लेकर आप कोई बड़ा फैसला भी कर सकते हैं।

सिंह
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा वहीं बिजनेस करने वालों के भी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। इन दिनों में आप इनकम बढ़ाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े काम भी इन दिनों में हो सकते हैं।

कन्या
इन दिनों में मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में देरी होने के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में भी समय ठीक रहेगा। जॉब और बिजनेस के कामकाज में कुछ खास नहीं हो पाएगा। इन मामलों में समय सामान्य रहेगा।

तुला
रुके हुए काम इन दिनों में पूरे हो सकते हैं। कामकाज और काम करने के स्थान में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में भी समय ठीक कहा जा सकता है। शरीरिक बदलाव भी हो सकते हैं। कामकाज से संबंधित यात्राओं का योग बन रहा है।

वृश्चिक
किसी को अपने दिल की बाद खुलकर नहीं बताने से आप परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए समय आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। नौकरीपेशा लोग कामकाज में जोखिम नहीं ले पाएंगे। बिजनेस में भी कुछ नया नहीं होने से आपका मन ठीक नहीं रहेगा।

धनु
बृहस्पति के प्रभाव से आर्थिक मामलों में आपकी परेशानी बनी रहेगी, हो सकता है आप सेविंग भी न कर पाएं। पैसों के लेन-देन में आपको संभलकर रहना होगा। हालांकि आप धन हानि से बच सकते हैं। जॉब और बिजनेस में आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

मकर
मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और हो सकता है उसका फल भी आपको न मिले। इन दिनों में यात्राएं हो सकती हैं। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। नए लोगों से मुलाकात तो हो सकती है लेकिन उनसे मदद मिलने की संभावना कम ही है।

कुंभ
आपके लिए समय ठीक-ठाक ही रहेगा। कोई पुरानी समस्या है तो वो बनी रहेगी। किस्मत का साथ इन दिनों में आपको नहीं मिल पाएगा। कामकाज ज्यादा रहेगा। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। इन दिनों में आपके मन के काम नहीं होने से आप दुखी रहेंगे।

मीन
माता की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आपकी सेहत के लिए भी समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। रुका हुआ पैसा पाने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। उधार पैसा और कर्जे के कारण भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल