6 अप्रैल को गुरु बदलेगा राशि, राजनीति में रहेगा उथल-पुथल का माहौल, बिजनेस के लिए ठीक नहीं है ये समय

Published : Apr 06, 2021, 11:02 AM IST
6 अप्रैल को गुरु बदलेगा राशि, राजनीति में रहेगा उथल-पुथल का माहौल, बिजनेस के लिए ठीक नहीं है ये समय

सार

6 अप्रैल, मंगलवार को गुरु ग्रह मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। साल 2021 में गुरु का ये पहला राशि परिवर्तन होगा। अभी तक देवताओं के गुरु यानी बृहस्पति अपनी नीच राशि में शनि के साथ थे। अब शनि की ही राशि कुंभ में आ जाएंगे।

उज्जैन. गुरु कुंभ में 13 सितंबर तक रहेंगे। इसी बीच ये ग्रह 20 जून को वक्री यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। फिर ऐसे ही चलते हुए 14 सितंबर को वापस मकर राशि में आ जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को सीधी चाल से चलेगा और 20 नवंबर को फिर कुंभ राशि में आ जाएगा।

गुरु के राशि बदलने से होंगे ये परिवर्तन
- चैत्र महीने में गुरु के राशि बदलने पर लोगों में कुशलता और राजाओं में कोमलता बढ़ेगी। यानी गुरु ग्रह के कारण देश के बड़े मंत्रियों या प्रशासनिक अधिकारियों का व्यवहार अच्छा रहेगा।
- इस ग्रह के कारण फसलें अच्छी रहेंगी। बृहस्पति के राशि बदलने से लोगों में बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ेगी।
- शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शनि की राशि में गुरु के आ जाने से अच्छे लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है।
- देश के पूर्वी राज्यों में उपद्रव होने की आशंका है। शिक्षा के क्षेत्र में अनियमितता रहेगी।
- प्रशासन और मंत्रियों के तालमेल में कमी आ सकती है। धार्मिक गतिविधियां नहीं हो पाएगी। राजनीति में उथल-पुथल बनी रहेगी।
- षडयंत्र भी ज्यादा बनेंगे। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में उत्साह नहीं रहेगा। व्यापारियों के लिए चिंता का समय रहेगा।
- धार्मिक विवाद होने की आशंका मांगलिक कामों में भी निराशा का समय रहेगा।

राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

बुध के राशि बदलने से बिजनेस करने वालों को होगा फायदा मगर हेल्थ पर हो सकता है बुरा असर, जानें इसका असर

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज