Palmistry: कैसी होगी आपकी लव लाइफ और पार्टनर? जान सकते हैं हथेली की इन रेखाओं से

Published : Jun 24, 2022, 05:49 PM IST
Palmistry: कैसी होगी आपकी लव लाइफ और पार्टनर? जान सकते हैं हथेली की इन रेखाओं से

सार

हर व्यक्ति के मन में अपने होने वाले लाइफ पार्टनर और लव लाइफ के बारे में जानने की इच्छा जरूर होती है। ज्योतिष की कई विधाओं से इसके बारे में जाना जा सकता है। इन विधाओं में हस्तरेखा भी एक है।

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र में ऐसे कुछ योगों के बारे में जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर होने वाले जीवनसाथी के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। इनमें से कुछ योग महिला और पुरुष के हाथों में पाए जाने पर एक जैसा ही परिणाम देते हैं। लेकिन हथेली में कुछ निशान व स्थान ऐसे भी होते हैं जिनके परिणाम मेल व फीमेल जेंडर के आधार पर बदल जाते हैं। ये स्थान होते हैं गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत। जानते हैं इनके बारे में...

गुरु पर्वत बताता है लाइफ पार्टनर के बारे में
- हस्तरेखा के अनुसार, गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर (तर्जनी उंगली) के नीचे स्थित होता है। गुरु पर्वत वह स्थान है, जिसके उठे होने से व्यक्ति उत्तम चरित्र वाला होता है। 
- किसी लड़की के हाथ में गुरु पर्वत की उन्नत स्थिति उसे गृहस्थी के कार्य में चतुर बनाती है। गुरु पर्वत का उन्नत होना भाग्य योग बनाता है। 
- यदि गुरु पर्वत पर क्रास का निशान भी हो तो यह स्थिति होने से मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। क्रॉस का निशान जीवन रेखा के नजदीक हो तो विवाह जल्दी होता है।
- लड़का हो या लड़की दोनों के हाथों में गुरु पर्वत ऊंचा उठा हो तो ऐसे लोगों को संतान का उत्तम सुख मिलता है।

शुक्र पर्वत बताता है लव लाइफ के बारे में
- शुक्र पर्वत अँगूठे के निचले भाग में होता है। इस स्थान पर कई टेढ़ी रेखाओं के होने से व्यक्ति के जीवन में किसी एक स्त्री का विशेष प्रभाव रहता है। इनका वैवाहिक जीवन उत्तम रहता है।
- जिन लोगों के हाथ में शुक्र पर्वत अधिक उठा हुआ होता है। वह महिलाओं के प्रति आसानी से आकर्षित हो जाते है। ये लव मैरिज में विश्वास रखते हैं। इनके एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं।
- विकसित शुक्र पर्वत के साथ मुलायम और चिकनी हथेली वाले व्यक्ति को वैवाहिक जीवन के सारे सुख मिलते हैं। ऐसे लोग सफल प्रेमी और बहुत अच्छे कवि साबित होते हैं।
- शुक्र पर्वत के अच्छी स्थिति में होने से मनपसंद जीवनसंगिनी का योग बनता है और इनका वैवाहिक जीवन में सुखी और संपन्न होता है।

ये भी पढ़ें-

Palmistry: किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होता M का निशान, ऐसी होती है इनकी लाइफ


Palmistry: हथेली में सबसे नीचे की ओर होती हैं ये रेखाएं, इनसे तय होती है हमारी उम्र, धन और मान-सम्मान
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज