प्रेम संबंध और व्यक्ति की भावनाओं के बारे में बताती है हृदय रेखा, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

हथेली में बुध पर्वत के नीचे से शुरू होकर गुरु पर्वत की ओर बढ़ने वाली रेखा को हृदय रेखा कहते हैं। इस रेखा से व्यक्ति के व्यवहार के बारे में बहुत सी जानकारी दी जा सकती है।

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2021 5:01 AM IST

उज्जैन. हृदय रेखा का संबंध व्यक्ति की भावनाओं से होता है। ये रेखा व्यक्ति के प्रेम संबंध और प्रेम विवाह के योगों के बारे में भी बताती है। आगे जानिए कैसी हृदय रेखा वाले लोग कैसे होते हैं…

1. जब किसी व्यक्ति की हथेली पर ये रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर गुरु और शनि पर्वत के बीच अंगुलियों के मिलने वाले भाग तक जाती है उसे सबसे सुंदर हृदय रेखा माना जाता है।
2. ऐसे लोग सच्चे प्रेमी साबित होते हैं। ये लोग छोटी छोटी बातों को नजरंदाज कर देते हैं और रिश्तों की अहमियत रखते हैं। ये लोग सभी का ख्याल रखते हैं।
3. किसी व्यक्ति की हथेली में जब हृदय रेखा सीधी शनि पर्वत के नीचे तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति को पैसे से मोह होता है। ऐसा व्यक्ति धन कमाने के लिए विभिन्न प्रकार के समझौते करने के लिए भी तैयार होता जाता है। ये लोग मतलबी किस्म के होते हैं इनका काम निकलने के बाद ये किसी से मतलब नहीं रखते हैं।
4. जब हृदय रेखा बुध पर्वत से निकलकर सीधा गुरु पर्वत पर जाती है तो वह व्यक्ति को स्पष्टवादी और ज्ञानी बनाती है। ऐसे लोग अनुशासन प्रिय होते हैं साथ ही दूसरों को भी अनुशासन में रखना पसंद करते हैं। अनुशासन में रहने के कारण ये लोग कुशल प्रबंधक होते हैं। इन लोगों की अध्ययन अध्यापन में खूब रुचि रहती है।
5. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनके हाथ में हृदय रेखा जितनी अधिक लंबी और गहरी होती है उतनी अधिक प्रभावी रहती है। जिन लोगों की हृदय रेखा गहरी और स्पष्ट होती है वे लोग सेवा और सत्कार करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग भावनात्मक तौर पर भी बहुत मजबूत होते हैं।
6. जब किसी व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा भी स्पष्ट और पूरी लंबाई लिए होती हैं, उस व्यक्ति को अपने जीवन में धन ऐश्वर्य और सभी प्रकार के पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होती है।
7. हथेली में जहां ऊपर की ओर जाने वाली रेखाएं जीवन को सकारात्मक और सुखी बनाती हैं तो वहीं नीचे की ओर जाने वाली रेखाएं प्रियजनों से अनबन, मतभेद अथवा उनसे दूरी बढ़ने की संकेत देती हैं।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

तर्जनी उंगली और गुरु पर्वत देखकर भी जान सकते हैं आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है या मजबूत

हथेली पर शुभ स्थिति में हो शनि रेखा तो व्यक्ति को हर काम में मिलती है सफलता और सुख-समृद्धि

हथेली में एक से ज्यादा होती हैं राहु रेखा, इसे देखकर जान सकते हैं किस उम्र में आप पर आएगी मुसीबत

हथेली की ये 6 रेखाएं, चिह्न और पर्वत बना सकते हैं आपको किस्मत वाला और धनवान

जिनकी हथेली में होता है इन 5 में से कोई भी 1 शुभ योग, वो होता है किस्मत वाला

Share this article
click me!