अशुभ ही नहीं शुभ संकेत भी देती हैं छींक, जानिए इससे जुड़े कुछ विशेष शकुन-अपशकुन

Published : May 20, 2021, 10:57 AM IST
अशुभ ही नहीं शुभ संकेत भी देती हैं छींक, जानिए इससे जुड़े कुछ विशेष शकुन-अपशकुन

सार

हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। इन मान्यताओं को शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। उनमें से एक हैं छींक, जिसको प्राय: अशुभ माना जाता है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कुछ विशेष अवसरों पर छींक आना शुभ शकुन भी माना जाता है।

उज्जैन. हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। इन मान्यताओं को शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। उनमें से एक हैं छींक, जिसको प्राय: अशुभ माना जाता है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कुछ विशेष अवसरों पर छींक आना शुभ शकुन भी माना जाता है। आज हम आपको छींक से जुड़े कुछ विशेष शकुन-अपशकुनों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

छींक के अपशकुन
1.
रसोई में दूध उबलते समय यदि गृहिणी छींक दे तो इससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर पुरा असर पड़ता है। ऐसी मान्यता है।
2. घर से निकलते समय छींक आना कार्य में असफलता मिलने की सूचना देती है। दाईं तरफ की छींक धन को नष्ट करती है।
3. रास्ते में अथवा घर के बाहर यदि कुत्ता छींक दे तो विघ्न और विपत्ति की सूचना है, यदि कुत्ता एक से अधिक बार छींक दे तो विपत्ति के टल जाने की संभावना है।
4. सामने की छींक लड़ाई-झगड़े को बतलाती है। शुभ कार्य के लिए गमन के समय यदि कोई छींक मार दे तो अपशकुन होता है।

छींक के शकुन
1. श्मशान तथा किसी दुर्घटना स्थल पर कोई व्यक्ति छींक मार देता है तो इसे वैदिक साहित्य में शुभ माना जाता है।
2. भूकम्प, दुर्भिक्ष या महामारी की सूचना पर यदि जीव-जंतु तथा मनुष्य छींक दें तो अनिष्ट के दूर होने की संभावना रहती है।
3. शुभ कार्य के लिए जाते समय यदि गाय या उसका बछड़ा छींक दे तो निश्चित कार्य सिद्धि होती है। यह शकुन धन वृद्धि का भी सूचक है।
4. दवाई का सेवन करते समय यदि छींक आए और औषधि गिर जाए तो रोग का निवारण शीघ्र होता है।
5. ऊंची छींक बड़ी ही उत्तम होती है। बाईं तरफ की छींक से सुख मिलता है। पीछे की छींक से सुख मिलता है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

पैरों में क्यों नहीं पहने जाते सोने के आभूषण? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

परंपरा: यज्ञ और हवन में आहुति देते समय स्वाहा क्यों बोला जाता है?

बनाना चाहते हैं अपने जीवन को सुखी और समृद्धशाली तो ध्यान रखें शास्त्रों में बताई गई ये 5 बातें

श्रीरामचरित मानस: अहंकार से विद्वान, नशे से शर्म और मंत्रियों की गलत सलाह से राजा नष्ट हो जाता है

लाइफ मैनेजमेंट: राजा के मन की बात, कंजूस का धन और पुरुषों के भाग्य के बारे में देवता भी नहीं जान पाते

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज