25 मई को बुध बदलेगा राशि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा देश का प्रभाव, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर

Published : May 20, 2021, 10:43 AM IST
25 मई को बुध बदलेगा राशि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा देश का प्रभाव, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर

सार

बुध ग्रह 25 मई को राशि बदलकर मिथुन में आ रहा है और 25 जुलाई को कर्क में जाएगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव होने से 5 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। वहीं, कर्क और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।

उज्जैन. 5 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध के राशि बदलने से देश की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव हो सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ेगा। इस ग्रह के प्रभाव से व्यापार भी बढ़ेगा। कंठ का कारक ग्रह होने की वजह से इस ग्रह के राशि बदलने पर गले से जुड़ी बीमारियों में लोगों को राहत मिल सकती है।

इन 5 राशियों के लिए शुभ
मिथुन राशि में बुध के आ जाने से वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

इन 5 राशियों के लिए सामान्य
बुध के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 5 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

इन 2 राशियों के लिए अशुभ
मिथुन राशि में बुध के आने से कर्क और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 2 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
8 जनवरी का राशिफल, चंद्रमा के राशि बदलेंगे से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत