किसी राशि पर कब शुरू होती है शनि की साढ़ेसाती, वर्तमान में किन राशियों पर है इसका प्रभाव?

शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है क्योंकि ये व्यक्ति के अच्छे कर्म करने पर अच्छा फल जबकि बुरे कर्म करने पर दण्ड देते हैं। जब किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती होती है तो उसके लिए वो समय बहुत ही कष्टकारी होता है।

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2021 3:10 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का सबसे बुरा प्रभाव छठे, आठवें और बारहवें भाव में माना जाता है। इसके अलावा मकर, कुंभ, धनु और मीन लग्न में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव ज्यादा बुरा फल नहीं देता, जितना किसी अन्य लग्न में। आगे जानिए शनि की साढ़ेसाती से जुड़ी खास बातें…

क्या है शनि की साढे़साती?
- व्यक्ति की कुण्डली में चंद्रमा जिस राशि में जिस डिग्री पर बैठा है उससे 45 डिग्री की पहले में जब गोचर का शनि आता है तो शनि की साढ़ेसाती शुरू होती है।
- यह 45 डिग्री के दायरे में आने के साथ शुरू होती है और चंद्रमा से आगे निकलकर 45 डिग्री दूर चली जाए, तब तक चलती है।
- यह समय कुल साढ़े सात साल का होता है, इसी कारण इसे साढ़ेसाती कहते हैं। एक राशि तीस डिग्री की होती है। शनि का एक राशि में भ्रमण ढाई साल का होता है।
- चंद्रमा के दोनों ओर डेढ़ डेढ़ राशि यानी 45 डिग्री तक इसका भ्रमण यह स्थिति पैदा करता है। यानि ढाई ढाई साल के तीन हिस्से किए जा सकते हैं।

इन 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती
- 24 जनवरी 2019 से शनिदेव मकर राशि में हैं। मकर शनि की राशि है। शनि के मकर राशि में विराजमान होने के कारण इस पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती 29 मार्च 2025 तक रहेगी। 
- शनि के मकर राशि में भ्रमण करने की वजह से कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार 3 जून 2027 तक कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
- शनि के मकर राशि में होने से धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके बाद धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक रहेगी।

शनि के बारे में ये भी पढ़ें

शनि ने बदला नक्षत्र, कम हो सकता है कोरोना का असर, सुधरेगी देश-दुनिया की स्थिति

शत्रु ग्रह हैं शनि और सूर्य, 12 फरवरी तक बनी रहेगी इनकी युति, कैसा होगा आप पर असर?

शनि की विशेष स्थिति से कुंडली में बनता है शश योग, इससे रंक भी बन सकता है राजा

कैसे मकान पर होता है शनि का प्रभाव, क्या होता है ऐसे घर में रहने से?

मकर राशि में अस्त हुआ शनि, 14 फरवरी तक कैसा होगा आपकी राशि पर इसका असर, जानिए

Share this article
click me!