12 फरवरी तक मकर राशि में सूर्य-शनि की युति रहेगी। ज्योतिषीय ग्रंथों और विद्वानों के मुताबिक ये दोनों ग्रह आपस में दुश्मन है। साथ ही मकर शनि की राशि है। इसमें सूर्य और शनि के साथ होने से देश में राजनैतिक और आर्थिक उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही मौसम में भी बदलाव होंगे। इन दोनों ग्रहों का असर 12 राशियों पर भी पड़ेगा।

उज्जैन. 12 फरवरी तक मकर राशि में सूर्य-शनि की युति रहेगी। ज्योतिषीय ग्रंथों और विद्वानों के मुताबिक ये दोनों ग्रह आपस में दुश्मन है। साथ ही मकर शनि की राशि है। इसमें सूर्य और शनि के साथ होने से देश में राजनैतिक और आर्थिक उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही मौसम में भी बदलाव होंगे। इन दोनों ग्रहों का असर 12 राशियों पर भी पड़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश पर सूर्य-शनि का असर

- काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि ऐसी ग्रह स्थिति जब-जब बनती है। तब देश-दुनिया में उथल- पुथल और अनचाहे बदलाव भी होते हैं।
- ग्रह-स्थिति के कारण देश के कुछ हिस्सों में बारीश हो सकती है। इन ग्रहों की वजह से देश में अराजकता का माहौल बन सकता है।
- आम लोगों में प्रशासन को लेकर असंतोष बना रहेगा। प्रशासनिक फैसलों से विवाद और तनाव की स्थिति भी बनेगी।
- राजनीति से जुड़े लोगों के जीवन में अनचाहे बदलाव होने की आशंका है। छोटे और बड़े नेताओं के बीच ताल-मेल की कमी रहेगी।
- अव्यवस्था के कारण सरकारी नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।
- कई लोगों के साथ क्या करें, क्या न करें की स्थिति बनी रहेगी और किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाएगा।

2 राशियों के लिए शुभ

- शनि और सूर्य के एक ही राशि में आ जाने से सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोग अशुभ असर से बचेंगे।
- नौकरी और बिजनेस में मेहनत बढ़ेगी और उसका फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं।
- भाई-बहन, दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। दुश्मनों पर जीत भी मिलने के योग बन रहे हैं।

4 राशियों के लिए अशुभ

- शनि और सूर्य का अशुभ योग मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
- इन राशियों के लोग मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। ऑफिस या फिल्ड में किसी से विवाद होने की आशंका है।
- किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। धन हानि भी हो सकती है। लोन से जुड़े कामों में रुकावटें आ सकती है।
- अधिकारियों या बड़े लोगों से विवाद होने के योग बन रहे हैं। कामकाज और रहने की जगह में बदलाव के योग बन रहे हैं।

7 राशियों के लिए मिला-जुला असर

- सूर्य और शनि के योग से मेष, वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों पर मिला-जुला असर रहेगा।
- इन 7 राशियों के लोगों की मेहनत बढ़ेगी। तनाव और दौड़-भाग भी रहेगी। कामकाज से जुड़े कुछ रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।
- यात्रा के योग हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं।
- रहने या काम करने की जगह में बदलाव होने की भी संभावना बन रही है।