
उज्जैन. विद्वानों का कहना है कि होलाष्टक में मांगलिक कामों की मनाही होती है। ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक पूरे साल खरीदारी की जा सकती है। जिसके लिए कुछ तिथियां, वार, नक्षत्र और शुभ योग तय किए गए हैं। इन्हीं योगों के चलते इस बार होलाष्टक के दौरान रियल एस्टेट में निवेश और खरीदारी के लिए शुभ योग बन रहे हैं। 17 मार्च यानी होलिका दहन पर भी गजकेसरी योग बन रहा है, जो इस तिथि का महत्व और भी बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें- Holi 2022: होलिका दहन के समय को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए क्या है उचित समय और पूजा विधि?
11 मार्च के अतिरिक्त हर दिन शुभ मुहूर्त
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र और तिरुपति के डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव के अनुसार, गुरुवार से शुरू होकर आठवें दिन इसी वार को खत्म हो रहे होलाष्टक में कई शुभ योग बन रहे हैं।
- इस दौरान सिर्फ शुक्रवार को छोड़ हर दिन शुभ रहेगा। इस सप्ताह तीन सर्वार्थसिद्धि, तीन केदार और पांच रवियोग बनेंगे। साथ ही दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। इन शुभ योगों में किए गए निवेश, लेन-देन और खरीदारी से लाभ मिलेगा।
- इन दिनों में रविवार और सोमवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा। जिससे रवि और सोम पुष्य का योग बनेगा। ये शुभ नक्षत्र रविवार की तकरीबन शाम 7 बजे शुरू होगा और अगले दिन सोमवार को रात 9 बजे तक रहेगा। इस तरह पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए दो दिन शुभ रहेंगे। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी लंबे समय तक फायदा देने वाली होती है। जिससे सुख और समृद्धि बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2022: 14 मार्च को 2 शुभ योग में करें आमलकी एकादशी का व्रत, ये है पूजा विधि और कथा
जानिए किस दिन कौन-सा शुभ योग
- 12 मार्च, शनिवार को सौभाग्य और रवियोग बन रहे है।
- 13 मार्च, रविवार को रवि पुष्य, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग का संयोग रहेगा।
- 14 मार्च, सोमवार को सोम पुष्य दिन भर रहेगा और साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग भी इस दिन बन रहा है।
- 15 मार्च, मंगलवार को केदार, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग का संयोग रहेगा।
- 16 मार्च, बुधवार को धृति, केदार, गज केसरी और रवियोग बन रहा है।
- 17 मार्च, गुरुवार यानी होलिका दहन पर गज केसरी और केदार योग बन रहा है।
ये भी पढ़ें-
2 अप्रैल से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, बनेगा शनि-मंगल का शुभ योग, ग्रहों की स्थिति दिलाएगी शुभ फल
Holashtak 2022: 17 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म हो जाएगा फाल्गुन मास, इसके पहले 8 दिन रहेगा होलाष्क
31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
गुजरात के वलसाड़ में है 300 साल पुराना अनोखा मंदिर, यहां होती है मछली की हड्डियों की पूजा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।