अगर आपकी हथेली पर भी है स्क्वेयर का निशान तो जानिए ये किस बात का संकेत है

हथेली में किसी भी रेखा के साथ या किसी भी पर्वत (अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत को छोड़कर) पर चतुष्कोण या चौकोर निशान यानी स्क्वेयर बनता है तो उस रेखा या पर्वत के शुभ फल बढ़ जाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 23, 2020 3:25 AM IST

उज्जैन. हथेली में चतुष्कोण भाग्य का साथ दिलाने वाला निशान माना जाता है। हथेली में शुक्र पर्वत पर चतुष्कोण से विपरीत फल मिल सकते हैं। शुक्र पर्वत पर चतुष्कोण अच्छा नहीं माना गया है।

चतुष्कोण (स्क्वेयर) की आकृति
चतुष्कोण चार भुजाओं वाली एक चौकोर आकृति होती है। चार रेखाओं से बनने वाली ये आकृति असमान, अलग-अलग लंबाई व चौड़ाई वाली हो सकती है। हथेली में रेखाएं और निशान बनते-बिगड़ते रहते हैं। अत: जब हथेली के शुभ स्थानों पर चतुष्कोण बनता है तो व्यक्ति को भाग्य की ओर से ज्यादा लाभ मिलने लगते हैं।

Latest Videos

1. जीवन रेखा पर स्क्वेयर का फल
जीवन रेखा पर चतुष्कोण हो तो ये स्थिति उम्र को बढ़ाने वाली मानी गई है। जीवन रेखा टूट रही हो और उस पर चतुष्कोण बन जाए तो यह शारीरिक परेशानियों को कम कर सकता है।

2. नीले, काले या लाल बिंदु के पास स्कवेयर
यदि हथेली पर कहीं नीले, काले या लाल बिंदु का निशान हो और उसके पास चतुष्कोण बन रहा हो तो दुर्घटनाओं से शरीर की सुरक्षा की ओर इशारा करता है।

3. विवाह रेखा पर स्क्वेयर
यदि विवाह रेखा सीधी न हो और नीचे की ओर झुक रही हो या आकार में गोल हो रही हो तो यह स्थिति जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं मानी गई है। विवाह रेखा में ये दोष हो और उस पर चतुष्कोण बन जाए तो जीवनसाथी से जुड़ी परेशानियों में राहत प्रदान करता है।

4. भाग्य रेखा पर स्क्वेयर
हथेली में भाग्य रेखा टूटी हो तो कार्यों में रुकावटें आती हैं। ऐसे में भाग्य रेखा के आस-पास ही चतुष्कोण बन जाए तो समस्याएं आती हैं, लेकिन वह सफलता भी मिल जाती है।

5. मस्तिष्क रेखा पर स्क्वेयर
मस्तिष्क रेखा अधिक लंबी हो तो मानसिक रूप से असंतोष उत्पन्न हो सकता है। यह स्थिति निराशा भी बढ़ा सकती है। यदि इस रेखा पर चतुष्कोण बन जाए तो व्यक्ति निराशा से बाहर आ सकता है। साथ ही मानसिक रूप से संतुष्टि भी मिलती है।

6. ह्रदय रेखा पर स्कवेयर
ह्रदय रेखा पर चतुष्कोण होने से व्यक्ति में मनोबल अधिक होता है। साथ ही ह्रदय रेखा की अशुभ स्थिति से ह्रदय संबंधी रोग हो सकते हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
आखिर किसके खिलाफ 'युद्ध' शुरू करने जा रही दिल्ली सरकार #Shorts
बदलापुर एनकाउंटर पर HC के 10 सवाल, फंस गई महाराष्ट्र पुलिस! । Badlapur Encounter
फर्स्ट मीटिंग में ही CM Atishi ने दिखा दिए तेवर, मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी । Delhi । Kejriwal