
उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी विशेष देवता व ग्रह से संबंधित होता है। उसी प्रकार मंगलवार का ग्रह मंगल और स्वामी हनुमानजी हैं। गल से संबंधित शुभ फल पाने के लिए कुछ विशेष उपाय प्रत्येक मंगलवार को करने चाहिए। इससे मंगल दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही अन्य कामों में सफलता के योग भी बनते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…
1. इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में मिश्रित सिंदूर का टीक लगाएं।
2. मंगलवार को ऋण चुकता करने का अच्छा दिन माना गया है। इस दिन ऋण चुकता करने से फिर कभी ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
3. मंगल को नीम के पेड़ में शाम को जल चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार करें। हो सके तो इस दिन कहीं पर नीम का पेड़ लगाएं।
4. मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की उपासना करें। फिर किसी भी हनुमान मंदिर में मंगलवार को नारियल, सिंदूर, चमेली का तेल, केवड़े का इत्र, गुलाब की माला, पान का बीड़ा और गुड़ चना चढ़ाएं। गुड़ खाएं और खिलाएं।
5. बहते पानी में तिल और गुड़ से बनी रेवाड़ियां प्रवाहित करें या खांड, मसूर व सौंफ का दान करें।
6. मंगलवार को लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल, लाल चंदन और लाल रंग की मिठाई चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है।
7. मंगलवार को किसी मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से आर्थिक परेशानी हट जाती है।
ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें
कैसा होना चाहिए ऑफिस या शॉप का कलर, जानिए वास्तु शास्त्र से
काली हल्दी को चांदी की डिब्बी में भरकर तिजोरी में रखें, हो सकता है धन लाभ
हर बुधवार करें ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां
शादी में बार-बार आ रही हैं रुकावटें तो ये 7 उपाय आ सकते हैं आपके काम
शीघ्र विवाह, धन लाभ व परेशानियों से बचने के लिए करें ये आसान उपाय
इन 5 में से कोई 1 उपाय करने से वैवाहिक जीवन में बनी रहती है खुशहाली
ये हैं मंगलवार के 5 अचूक उपाय, 1 भी कर लेंगे तो पूरी हो सकती है आपकी हर इच्छा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।