June 2022 Vrat Festivals Calendar: जून 2022 में कब, कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा, जानिए पूरी डिटेल

Published : May 27, 2022, 09:48 AM IST
June 2022 Vrat Festivals Calendar: जून 2022 में कब, कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा, जानिए पूरी डिटेल

सार

June Calendar 2022 Vrat Festivals:  साल 2022 का पांचवां महीना मई जल्दी ही समाप्त होने वाला है। इसके बाद जून शुरू होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, जून के पहले दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग नाम का शुभ योग भी बन रहा है।

उज्जैन. जून 2022 में ज्येष्ठ और आषाढ़ मास रहेंगे। कई प्रमुख हिंदू व्रत-त्योहार इस महीने में मनाए जाएंगे। साथ ही कई ग्रह भी इस महीने राशि बदलेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जून की शुरूआत में ज्येष्ठ मास होने से बड़ा मंगल का व्रत भी किया जाएगा, वहीं दो एकादशी तिथि भी इस महीने में रहेगी। साथ ही निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा आदि प्रमुख त्योहार भी इस महीने में मनाए जाएंगे। आगे जानिए जून 2022 में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार की जानकारी… 

2 जून, गुरुवार- रंभा तीज
8 जून, बुधवार- महेश जयंती (Mahesh Navami 2022)
9 जून, गुरुवार- गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2022)
10 जून, शुक्रवार- निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2022)
12 जून, रविवार- रवि प्रदोष व्रत
14 जून, मंगलवार- ज्येष्ठ पूर्णिमा, संत कबीर जयंती
17 जून, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी व्रत
24 जून, शुक्रवार- योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2022)
26 जून, रविवार- रवि प्रदोष व्रत
28 जून, मंगलवार- हरहारिणी अमावस्या (Halahari Ekadashi 2022)
29 जून, बुधवार- स्नान-दान अमावस्या
30 जून, गुरुवार- गुप्त नवरात्रि आरंभ

जून के 5 प्रमुख त्योहार
1. धर्म ग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 8 जून को है। वैसे तो ये पर्व सभी लोग मनाते हैं, लेकिन माहेश्वरी समाज द्वारा ये पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी। 
2. धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा या गंगा दशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 9 जून को है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवनदी गंगा धरती पर प्रकट हुई थी।
3. निर्जला एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी कहा जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 10 जून को है। कहते हैं पूरे साल की एकादशी का फल सिर्फ इस एक एकादशी व्रत को करने से मिल जाता है।
4. आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। ये एकादशी 24 जून को है। मान्यता है यह व्रत सभी तरह के पापों से मुक्ति दिलाता है। 
5. 28 जून को हलहारिणी अमावस्या रहेगी। ये अमावस्या किसानों के लिए बहुत खास है। इस दिन किसान अपने हल सहित अपने अन्य औजारों की पूजा करते हैं।

ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya 2022: साल की अंतिम सोमवती अमावस्या 30 मई को, पितृ दोष शांति के लिए करें ये उपाय


Somvati Amavasya 2022 date: सोमवती अमावस्या पर 6 शुभ योग, वृषभ राशि में सूर्य-चंद्र की जोड़ी से मिलेगा फायदा

Somvati Amavasya 2022: कब है सोमवती अमावस्या, इस दिन कौन-सा दुर्लभ योग बन रहा है? जानिए इस तिथि का महत्व

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से