हाथ में शंख का निशान होना मतलब चमत्कार, जानें हथेली पर कहां होने पर इसका कैसा मिलता है फायदा

Published : May 26, 2022, 11:19 AM IST
हाथ में शंख का निशान होना मतलब चमत्कार, जानें हथेली पर कहां होने पर इसका कैसा मिलता है फायदा

सार

हिंदू धर्म में शंख को बहुत पवित्र माना गया है। पूजा-पाठ आदि शुभ कार्यों में भी इसका उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। समुद्र से निकलने के कारण इसे देवी लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है।

उज्जैन. ऐसा कहा जाता है घर में शंख रखने बुरी शक्तियां दूर भाग जाती हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है। जिस व्यक्ति की हथेली में शंख का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही किस्मत वाला माना जाता है और उसे अपने जीवन में हर तरह से सुख मिलते हैं। हालांकि ऐसा निशान बहुत कम लोगों की हथेली में मिलता है। शंख का चिह्न हथेली में किसी भी स्थान पर हो सकता है। सभी जगह इसका महत्व, प्रभाव और फल अलग-अलग होता है। आगे जानिए हथेली में शंख का चिह्न होने का क्या फल मिलता है…

1. शंख का चिह्न यदि हथेली के बीच में हो तो तो सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही किस्मत वाला होता है और इसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं। इसे भरपूर पैतृक संपत्ति मिलती है और स्वयं भी काफी धन कमाते हैं।
2. हथेली में गुरु पर्वत पर यदि शंख का निशान हो तो व्यक्ति किसी बड़े और सम्मानित पद प्राप्त करता है। शिक्षा के क्षेत्र में उसका काफी नाम होता है और धर्म –कर्म में भी उसकी रूचि होती है।
3. शनि पर्वत पर यदि शंख का निशान हो तो व्यक्ति तंत्र-मंत्र का ज्ञाता और प्रकांड विद्वान होता है। ऐसे लोग अपनी बोलने से शैली से किसी को भी तुरंत आकर्षित कर लेते हैं। इनके हजारों अनुयायी होते हैं। 
4. सूर्य पर्वत पर शंख का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति कोई बड़ा राजनेता होता है और इसके पास धन की कमी नहीं रहती। या फिर ऐसा व्यक्ति कोई बहुत बड़ा अधिकारी भी बन सकता है।
5. बुध पर्वत पर शंख का चिह्न हो तो व्यक्ति देश-विदेश से व्यापार करके खूब पैसा कमाता है और ऐशो-आराम की लाइफ जीता है।
6. शुक्र पर्वत पर शंख का निशान होना भी शुभ फलदायक होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन भर पैसा कमाता है और उसका उपयोग भी करता है। उसके जीवन में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहती।
7. शंख का चिह्न पूरा न हो या कोई रेखा उसे काट रही हो तो उसका शुभ फल पूरी तरह से नहीं मिल पाता। 

ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya 2022: कब है सोमवती अमावस्या, इस दिन कौन-सा दुर्लभ योग बन रहा है? जानिए इस तिथि का महत्व


Shani Jayanti 2022 Date: कब है शनि जयंती, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानिए इससे जुड़ी कथा व अन्य खास बातें

Shani Jayanti 2022: 5 राशियों पर शनि की नजर, साढ़ेसाती और ढय्या के अशुभ फल से बचना है तो करें ये उपाय
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता