
उज्जैन. पंचांग आम लोगों के समझ में भले ही न आए लेकिन इससे इनकी समस्याओं का निराकरण अवश्य हो जाता है। यदि किसी को कोई शुभ कार्य करना हो तो वह पंचांग के माध्यम से उस दिन का शुभ मुहूर्त देखकर वो काम आसानी से कर सकता है। यही कारण है कि सालों से पंचांग कालगणना का केंद्र रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
1 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 December 2022)
1 दिसंबर 2022, दिन गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 07:21 तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:35 से 02:56 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
1 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:55 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 01 1:25 PM
चन्द्रास्त - Dec 02 1:22 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM – 12:37 PM
1 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:55 AM – 8:15 AM
कुलिक - 9:35 AM – 10:55 AM
दुर्मुहूर्त - 10:28 AM – 11:11 AM और 02:45 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 03:20 PM – 04:56 PM
ये भी पढ़ें-
Geeta Jayanti 2022: सबसे पहले किसने, किसको दिया था गीता का उपदेश? जानें रोचक बातें
Mahabharata: इस योद्धा को सिर्फ 6 लोग मार सकते थे, बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुई थी इसकी मृत्यु
शनि के नक्षत्र में बना 3 ग्रहों का संयोग, किन-किन राशियों को मिलेगा इसका शुभ फल?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।