
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 1 मार्च 2022, मंगलवार (Panchang March 1, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
1 मार्च, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा।
शुभ योग और मुहूर्त
1 मार्च, मंगलवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही इस दिन शंख, पर्वत, हर्ष, दीर्घायु और भाग्य नाम के शुभ योग भी बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन सभी को राजयोग कहा गया है। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:16 से 06:04 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:02 तक है। अमृत काल शाम 06.03 से 07.33 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
1 मार्च, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:32 से शाम 04:59 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.45 से 11:12 तक, कुलिक दोपहर 12:39 से 02:06 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:11 से 09:57 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
1 मार्च, मंगलवार को मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा। मकर राशि में शुक्र, चंद्रमा, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।