Aaj Ka Panchang 10 जनवरी 2023 का पंचांग: आज करें तिल चतुर्थी व्रत, चंद्रमा करेगा सिंह राशि में प्रवेश

Published : Jan 10, 2023, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 10 जनवरी 2023 का पंचांग: आज करें तिल चतुर्थी व्रत, चंद्रमा करेगा सिंह राशि में प्रवेश

सार

Aaj Ka Panchang: 10 जनवरी मंगलवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम के योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रह- नक्षत्रों से संबंधित पूरी जानकारी भी उपलब्ध रहती है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें तिल चतुर्थी का व्रत
माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को तिल चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इसे सकट चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार ये व्रत 10 जनवरी, मंगलवार को किया जाएगा। मंगलवार को चतुर्थी तिथि होने से ये अंगारक चतुर्थी भी कहलाएगी। इस दिन भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है हर तरह का संकट टल जाता है। 

10 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 Januray 2023)
10 जनवरी 2023, दिन मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 12.10 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। मंगलवार को आश्लेषा नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम के योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:14 से शाम 04:34 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

10 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Jan 10 8:55 PM
चन्द्रास्त - Jan 11 10:08 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:12 PM – 12:55 PM

10 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:54 AM – 11:14 AM
कुलिक - 12:34 PM – 1:54 PM
दुर्मुहूर्त - 09:22 AM – 10:04 AM, 11:14 PM – 12:07 AM
वर्ज्यम् - 10:25 PM – 12:13 AM


ये भी पढ़ें-

Til Chaturthi 2023: पूजा में तिल का उपयोग क्यों करते हैं, क्या आप जानते हैं तिल से जुड़ी ये बातें?


Magh Bihu 2023: क्यों मनाया जाता है माघ बिहू उत्सव, जानें इस बार ये कब मनाया जाएगा?

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से