Aaj Ka Panchang 12 जुलाई 2022 का पंचांग: आज शनि बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे ये 3 शुभ योग

Published : Jul 12, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 12 जुलाई 2022 का पंचांग: आज शनि बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे ये 3 शुभ योग

सार

12 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। ये सभी योग बहुत ही शुभ फल देने वाले हैं।   

उज्जैन. पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर को कहा जा सकता है। पंचांग का अर्थ है पांच अंग, ये पांच प्रमुख अंग हैं- नक्षत्र, तिथि, योग, करण और वार। कौन सा दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ, ये इन्हीं पांच अंगो के माध्यम से जाना जाता है। किसी भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त देखने के लिए पंचांग का ही उपयोग किया जाता है। पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों की भी पूरी जानकारी आसानी से मिल जाती है। कौन-सा ग्रह कब राशि बदलेगा और उसका किस व्यक्ति पर कैसा असर होगा। विस्तृत पंचांग में इसके बारे में भी बताया जाता है। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

12 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 July 2022)
12 जुलाई 2022, दिन मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को मूल नक्षत्र होने से  छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:52 से शाम 05:32 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर धनु राशि में और शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अन्य ग्रह जैसे बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

12 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मूल
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:53 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - 6:06 PM
चन्द्रास्त - 4:53 AM 
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM – 12:59 PM

12 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:12 AM – 10:52 AM
कुलिक - 12:32 PM – 2:12 PM
दुर्मुहूर्त - 08:32 AM – 09:26 AM, 11:28 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 10:44 AM – 12:08 PM

धृति योग (Sukarma Yoga)
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से आठवें योग का नाम धृति है। ज्योतिषियों के अनुसार, धृति योग में जन्म लेने वाले लोगों में काफी धैर्य होता है। वे किसी बात पर तुरंत उत्तेजित नहीं होते बल्कि सोच समझ कर कोई फैसला लेते हैं। इनकी सेहत अच्छी होती है ये समान्यत: स्वस्थ रहते हैं। ये विद्वान और गुणवान होते हैं।

ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक टैरो राशिफल 11 से 17 जुलाई 2022: मिथुन-कर्क वालों को सताएगी करियर की चिंता, धनु वाले रहेंगे परेशान

Shani Gochar July 2022: 12 जुलाई को शनि बदलेगा राशि, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान? जानिए एक क्लिक से
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता