
उज्जैन. पंचांग का उल्लेख कई ग्रंथों में आया है यानी इसका उपयोग आज से नहीं बल्कि कई हजार साल पहले से किया जा रहा है। किसी समय हर घर में पंचांग एक आवश्यक वस्तु हुई करती थी, क्योंकि उस दौर में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर किया जाता था। पंचांग आज भी हमारे लिए बहुत उपयोग है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
12 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 October 2022)
12 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन भरणी नक्षत्र शाम 05.20 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
इनके अलावा वज्र नाम का एक अन्य योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:13 से 01:40 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
12 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 6:00 PM
चन्द्रोदय - Oct 12 7:46 PM
चन्द्रास्त - Oct 13 9:25 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।
12 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:52 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:13 PM
दुर्मुहूर्त - 11:50 AM – 12:36 PM
वर्ज्यम् - 05:55 AM – 07:37 AM
27 में से ये हैं 10 शुभ योग
ज्योतिष शास्त्र में 27 योगों के बारे में बताया गया है। इनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ योग हैं। शुभ योगों में कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है वहीं अशुभ योग में मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। ये हैं शुभ योगों की जानकारी- प्रीति योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, शोभन योग, सुकर्मा योग, धृति योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग, परिध योग, शिव योग।
ये भी पढ़ें-
Narak Chaturdashi 2022: अकाल मृत्यु से बचने नरक चतुर्दशी पर करें दीपदान, जानें पूजा विधि और मुहूर्त
Dhanteras 2022: कब है धनतेरस? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा और वो सब जो आप जानना चाहते हैं
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ की थाली में क्या-क्या चीजें जरूर होनी चाहिए? यहां जानें पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।