Aaj Ka Panchang 13 जनवरी 2023 का पंचांग: शुक्रवार को कब से कब तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Published : Jan 13, 2023, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 13 जनवरी 2023 का पंचांग: शुक्रवार को कब से कब तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

सार

Aaj Ka Panchang: 13 जनवरी, शुक्रवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ अन्य कई जरूरी जानकारियां भी मिलती हैं। उसके अनुसार, वर्तमान कल्प का नाम श्वेतवाराहकल्प हैं। वर्तमान सातवें वैवस्वत मन्वन्तर के 27 चतुर्युग बीत चुके हैं व इस समय 28 वे चतुर्युग में सत्य, त्रेता, द्वापर युग के बीतने के बाद कलियुग का संध्याकाल चल रहा है। विक्रम संवंत् 2079 तक कलियुग के 5124 वर्ष बीत चुके हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

13 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 Januray 2023)
13 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 06:17 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 04:35 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:15 से दोपहर 12:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

13 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय - Jan 13 11:29 PM
चन्द्रास्त - Jan 14 11:42 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:13 से 12:56

13 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:16 PM – 4:36 PM
कुलिक - 8:34 AM – 9:54 AM
दुर्मुहूर्त - 09:22 AM – 10:05 AM और 12:56 PM – 01:39 PM
वर्ज्यम् - 01:34 AM – 03:16 AM


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर करें ये 5 उपाय, सूर्यदेव की कृपा से घर आएगी खुशहाली


Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल