Aaj Ka Panchang 13 अक्टूबर 2022 का पंचांग: करवा चौथ आज, रोहिणी नक्षत्र का चंद्रमा देगा शुभ फल

Published : Oct 13, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 13 अक्टूबर 2022 का पंचांग: करवा चौथ आज, रोहिणी नक्षत्र का चंद्रमा देगा शुभ फल

सार

Aaj Ka Panchang: 13 अक्टूबर गुरुवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंब और रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन रहेंगे। इसके अलावा सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. जब भी हम पंचांग का नाम सुनते हैं तो समझ नहीं आता कि आखिर ये क्या चीज है। हमारे विद्वान पूर्वजों ने कालगणना करने के लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल किया, उसे ही आज पंचांग कहा जाता है। पंचांग को मूल रूप से हिंदू कैलेंडर कहा जाता है, लेकिन इसमें सिर्फ तिथि ही नहीं बल्कि अन्य बहुत सी बातों की जानकारी उपलब्ध रहती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज किया जाएगा करवा चौथ व्रत
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। शाम को चंद्रमा देखने को बाद ही ये व्रत पूरा होता है। मान्यता है कि ये व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। ये व्रत हिंदुओं के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है जो पति-पत्नी के अमर प्रेम का प्रतीक है।

13 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 October 2022)
13 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र शाम 06:41 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंब और रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन रहेंगे। इसके अलावा सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:39 से 03:06 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

13 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 5:59 PM
चन्द्रोदय - Oct 13 8:27 PM
चन्द्रास्त - Oct 14 10:22 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:50 से 12:36 तक

13 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:26 AM – 7:53 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:03 AM, 02:54 PM – 03:41 PM
वर्ज्यम् - 12:05 PM – 01:49 PM

चंद्रमा का रोहिणी में होना विशेष शुभ
13 अक्टूबर को यानी करवा चौथ पर चंद्रमा स्वराशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र के साथ रहेगा। रोहिणी को चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी कहा जाता है। इस शुभ योग में करवा चौथ पर की जाने वाली चंद्रमा की पूजा बहुत ही खास मानी गई है। चंद्रमा का अपनी सबसे प्रिय पत्नी के साथ होना और इस स्थिति में उसकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाता है।


ये भी पढ़ें-

Karva Chauth Gift Idea: करना चाहते हैं पत्नी को इम्प्रेस तो राशि अनुसार ये गिफ्ट रहेगा खास


karva chauth 2022: करवा चौथ पर जरूर करें चौथ माता की आरती, जानें हैं कौन हैं ये देवी?

Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर इस रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें, ये 4 काम भी न करें
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज