MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Karva Chauth Gift Idea: करना चाहते हैं पत्नी को इम्प्रेस तो राशि अनुसार ये गिफ्ट रहेगा खास

Karva Chauth Gift Idea: करना चाहते हैं पत्नी को इम्प्रेस तो राशि अनुसार ये गिफ्ट रहेगा खास

karva chauth gift idea for wife: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karva Chauth 2022) का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 13 अक्टूबर, गुरुवार को है। ये उत्सव पति-पत्नी के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिन भर भूखी रहकर व्रत करती हैं। पति को भी चाहिए कि इस दिन वह अपनी पत्नी को कुछ विशेष उपहार अवश्य दे। ये उपहार अगर पत्नी की राशि अनुसार हो तो और भी शुभ रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए राशि के अनुसार पत्नी को आप क्या चीजें उपहार में दे सकते हैं…  

4 Min read
Manish Meharele
Published : Oct 12 2022, 11:41 AM IST| Updated : Oct 12 2022, 11:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस राशि का स्वामी मंगल है। अगर आपकी पत्नी की राशि मेष है तो आप उन्हें लाल रंग के कपड़े, आभूषण और परफ्यूम के साथ ही कोई रोमांटिक सिंबल जैसे ताजमहल भी उपहार भी दे सकते हैं। 
 

212

इस राशि का स्वामी शुक्र है जो सुख-संपत्ति और लव लाइफ को इफेक्ट करता है। अगर आपकी पत्नी की राशि वृषभ है तो आप उन्हें गोल्डन या सिल्वर ज्वैलरी उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा परफ्यूम, गोल्डन कलर के कपड़े व कोई लग्जीरियस आइटम भी इनके लिए खास गिफ्ट रहेगी।
 

312

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। पत्नी की राशि अगर मिथुन हो तो उनके लिए आप पन्ना यानी एमरल्ड की अंगूठी या अन्य कोई ज्वैलरी गिफ्ट में दे सकते हैं। ग्रीन कलर के कपड़े भी इनका लक बढ़ाएंगे। इस राशि के लोग साहित्य से जुड़े होते हैं, कोई अच्छी पुस्तक भी इनके लिए खास गिफ्ट हो सकता है।
 

412

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा खास तौर पर की जाती है। अगर आपकी पत्नी की राशि कर्क है तो आप उन्हें मोबाइल, लेपटॉप, आईपॉड या उनकी पसंद का कोई अन्य गैजेट उपहार में दे सकते हैं। लाइट कलर के कपड़े भी इन पर खूब जचेंगे। 
 

512

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वालों के लिए गोल्डन ज्वैलरी बहुत खास होती है। इसक अलावा लाल रंग का कोई शो-पीस, कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट भी इनकी पर्सनालिटी को सूट करता है। कपड़ों की बात की जाए तो लाल या गोल्डन कलर के कपड़े इन्हें शुभ फल प्रदान करते हैं।
 

612

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। अगर आपकी पत्नी की राशि कन्या है तो आप उनके लिए ग्रीन कलर का कोई शोपीस, लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस व उनकी पसंद का कोई व्हीकल गिफ्ट कर सकते हैं।
 

712

इस राशि का स्वामी शुक्र है। ये ग्रह लव लाइफ पर असर करता है। पत्नी की राशि अगर तुला हो तो उसके लिए सिल्वर ज्वैलरी व लाइट रंग के कपड़े बेस्ट गिफ्ट हो सकते हैं। करवा चौथ पर पत्नी के साथ कहीं घूमाने ले जाना भी एक यूनिक गिफ्ट आइडिया हो सकता है।
 

812

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि की पत्नी को आप परफ्यूम, म्यूजिक एल्बम, सी.डी., रेशमी कपड़े या संगमरमर के शोपीस दे सकते हैं। कोई मंहगा कॉसमेटिक्स भी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप कोई टू व्हीकल गिफ्ट में देना चाहते हैं तो लाल रंग का खरीदें।
 

912

इस राशि का स्वामी गुरु है जो वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। पत्नी की राशि धनु हो तो उनके लिए गोल्ड या यलो टोपाज से बनी ज्वैलरी बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। इसके अलावा लाइट यलो कलर के कपड़े भी इनका गुड लक बढ़ा सकते हैं। सीप के बने शोपीस भी इनके लिए खास रहेंगे।
 

1012

इस राशि का स्वामी शनि है। अगर आपकी पत्नी की राशि मकर है तो इनके लिए ब्लू सफायर यानी नीलम रत्न की अंगूठी या अन्य कोई ज्वैलरी शुभ फल देने वाली रहेगी। इसके अलावा डार्क कलर की ड्रेस भी इनके पर्सनालिटी पर सूट करेगी और शुभ फल भी देगी।
 

1112

इस राशि के स्वामी भी शनि हैं। पत्नी की राशि कुंभ हो तो इनके लिए कोई एंटिक चीज, वुडन शो-पीस, डार्क परफ्यूम, डार्क चाकलेट आदि चीजें उपहार में दे सकते हैं। इससे आपकी लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

1212

इस राशि का स्वामी गुरु है। ये ग्रह सीधे तौर पर हमारी मैरिड लाइफ को इफेक्ट करता है। इस राशि की पत्नी हो तो उसे यलो कलर को कोई शोपीस या ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा कोई उपन्यास (नॉवेल), पुस्तक या एज्युकेशन से जुड़ी कोई चीज गिफ्ट में देनी चाहिए। 

 

ये भी पढ़ें-

karva chauth 2022: करवा चौथ पर जरूर करें चौथ माता की आरती, जानें हैं कौन हैं ये देवी?


Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर इस रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें, ये 4 काम भी न करें

karva chauth 2022: करवा चौथ पर उच्च राशि का चंद्रमा, 2 राज योग देंगे शुभ फल, 46 साल बाद बनेगा ये योग
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved