Aaj Ka Panchang 14 जनवरी 2023 का पंचांग: सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश, बनेगा त्रिग्रही योग

Aaj Ka Panchang: 14 जनवरी, शनिवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा द्विपुष्कर, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

Manish Meharele | / Updated: Jan 14 2023, 05:30 AM IST

उज्जैन. हमारे सौर मंडल में स्थित सभी 9 ग्रह किसी न किसी तरह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं, इनसे संबंधित राशिफल भी पंचांग में मिलता है। ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। पंचांग करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग से मिलकर बनता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

14 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 Januray 2023)
14 जनवरी 2023, दिन शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 07:23 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। शनिवार को हस्त नक्षत्र शाम 06:14 तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा द्विपुष्कर, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:55 से 11:15 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि और शुक्र स्थित है। इस तरह मकर राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग इस दिन बनेगा। शनिवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

14 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बव औल बालव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:57 PM
चन्द्रोदय - Jan 15 12:21 AM
चन्द्रास्त - Jan 15 12:14 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:13 से 12:56

14 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:56 PM – 3:16 PM
कुलिक - 7:14 AM – 8:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:22 AM
वर्ज्यम् - 02:33 AM – 04:13 AM


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर ये 12 नाम बोलकर दें सूर्य को अर्घ्य, चमक उठेगा भाग्य


Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!